Lok Sabha Election Results 2019: अमेठी में स्मृति ईरानी की जीत पर इतराया ट्विटर
अमेठी। लोकसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। जनता के जनादेश के बाद अब लगभग तय हो चुका है कि एनडीए सरकार एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी की जीत के बाद देशभर में समर्थक और उनके कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। राहुल गांधी अमेठी सीट गंवा चुके हैं और बीजेपी की स्मृति ईरानी इस सीट से जीत गई हैं। हालांकि अभी वोटों के अंतर का आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है। अमेठी लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश में एक प्रमुख चुनावी लड़ाई थी, क्योंकि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में सीट पर हार का सामना करने के बाद कांग्रेस के गढ़ में फिर से राहुल गांधी को ललकारा था। गांधी 2004 से अमेठी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अब अमेठी सीट पर मुकाबले को लेकर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जानिए क्या-क्यर शेयर सोशल मीडिया पर
आपको निरंतर प्रयासो और आपके संघर्ष के लिए आप प्रशंसा योग्य है
कुमार विश्वास ने स्मृति ईरानी की तारीफ में कहा कि, " आपको निरंतर प्रयासो और आपके संघर्ष के लिए आप प्रशंसा योग्य है!"
राहुल गांधी अब ले लें रिटायर
राहुल गांधी अब ले लें रिटायर
कुछ लोगों ने सिद्धू को भी निशाने पर लिया
वहीं, कुछ लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू को उनके एक बयान को लेकर निशाने पर ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications