पहले चरण के मतदान के बाद सपा मुखिया का बदला रूप, अखिलेश यादव की स्टाइल देखकर लोग हैरान
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न हो चुका है और 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में रविवार, 21 अप्रैल को इंडिया ब्लॉक की महारैली का आयोजन रांची के उलगुलान में हुआ।
इस महारैली में महागठबंधन के दिग्गज नेताओं में भाग लिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव सहित कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल भी इस रैली में नजर आईं। रैली के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव बदले अंदाज में नजर आए। हर तरफ उनके इस बदले हुए "लुक" की चर्चा हो रही है।
यह भी देखें: VIDEO: झारखंड में इंडिया ब्लॉक की महारैली में हंगामा, आपस में भिड़े दो गुट, जमकर चलीं कुर्सियां

लाल गमछे और लाल टोपी के साथ आ रहे थे लंबे समय से नजर
अखिलेश यादव लंबे समय से लाल गमछे और सर पर लाल टोपी में नजर आ रहे थे। यूपी वाले अंदाज में गले में लाल गमछा डाले अखिलेश यादव को चुनाव प्रचार और जनसभाओं के दौरान काफी समय से देखा जा रहा था।
चाहे पश्चिमी यूपी में उनकी रैलियां हों या फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गाजियाबाद में हुई उनकी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस अखिलेश यादव इसी अंदाज में नजर आए। सपा प्रमुख के गले में यूपी के स्टाइल का लाल गमछा लिए दिखाई दे रहा थे और सिर पर हमेशा की तरह लाल टोपी वो पहने होते थे। लेकिन रांची की रैली में उनका अंदाज बदला हुआ नजर आया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में पश्चिम की हवा ने सब पलट दिया है। भाजपा का पहला शो फ्लॉप हो गया है। भाजपा को कोई वोट नहीं देना चाहता है। भाजपा नेताओं की घिसीपिटी कहानी अब कोई नहीं सुनना चाहता है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 20, 2024
श्री… pic.twitter.com/wceQVkegLK
गले से गायब हुआ गमछा
रविवार को रांची में हुई इंडी अलायन्स की महारैली में अखिलेश यादव का अंदाज बदला-बदला सा नजर आया। काफी समय के बाद उनके गले से यूपी स्टाइल वाला वो लाल गमछा गायब था। अखिलेश एक बार फिर अपने पुराने लुक में थे। सफेद कुर्ते के ऊपर काली सदरी (कुर्ते के ऊपर पहना जाने वाला बिना बाजू का कोट/जैकेट) पहने हुए थे। साथ ही उन्होंने सिर पर लाल टोपी लगा रखी थी लेकिन गले से लाल गमछा गायब था।
सपा के मुखिया अखिलेश यादव रांची में चुनाव प्रचार के सिलसिले में पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक बार फिर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "अगर इनको इतना ही भरोसा है कि वो चार सौ सीटें जीत जाएंगे तो फिर विपक्षी दलों के नेताओं को उन्होंने जेल क्यों भेजा है।"
यह भी देखें: Lok Sabha Chunav 2024: भागलपुर में 1984 दोहरा पाएगी कांग्रेस? नीतीश के लिए बनी मूंछ की लड़ाई!












Click it and Unblock the Notifications