Lok Sabha Polls: 'PM ने कायरता की सारी हदें पार कीं', मोदी के इंटरव्यू पर कांग्रेस का तंज

कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम ने कायरता की सारी हदें पार कीं हैं। जयराम का यह बयान चीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए सामने आया है।

जयराम रमेश ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि अमेरिकी पत्रिका न्यूजवीक को दिए अपने साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ने कायरता की सारी हदें पार कर दीं। चीन लगातार भारत की संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा है। लेकिन, इस पर प्रधानमंत्री की एकमात्र टिप्पणी थी कि हमारी सीमा पर लंबे समय से चली आ रही स्थिति को तुरंत हल करने की जरूरत है। द्विपक्षीय वार्ता में 'विपथन' को पीछे छोड़ा जा सकता है।

Jairam Ramesh

जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी के पास चीन को कड़ा संदेश देने का मौका है। लेकिन, उनकी अप्रभावी और कमजोर प्रतिक्रिया से चीन को भारतीय भूमि पर अपना दावा करने के लिए और अधिक प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। जयराम ने 2020 में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास चीन के साथ झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि चीन मुद्दे पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया शहीदों का अपमान है। उन्होंने लिखा कि चीन मुद्दे पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया न केवल शर्मनाक है, बल्कि हमारे शहीदों का भी अपमान है, जिन्होंने हमारी सीमाओं की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

पीएम मोदी से माफी की भी मांग की
जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री को 19 जून, 2020 को राष्ट्रीय टेलीविजन पर अपने बयान 'न ही किसी ने प्रवेश किया और न ही कहीं कब्जा है' चीन के साथ सीमा की रक्षा में अपनी विफलताओं को छिपाकर देश को धोखा देने के लिए 140 करोड़ भारतीयों से माफी मांगनी चाहिए।

न्यूजवीक इंटरव्यू में पीएम नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के उत्थान को 'अजेय' बताया। चीन के साथ भारत के सीमा तनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण संबंध पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह मेरा मानना ​​​​है कि हमें अपनी सीमाओं पर लंबे समय से चली आ रही स्थिति को तत्काल संबोधित करने की आवश्यकता है, ताकि हमारी द्विपक्षीय बातचीत में असामान्यता को पीछे छोड़ा जा सके। भारत और चीन के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध न केवल हमारे दोनों देशों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण हैं। मोदी ने कहा कि मुझे आशा और विश्वास है कि राजनयिक और सैन्य स्तर पर सकारात्मक और रचनात्मक द्विपक्षीय जुड़ाव के माध्यम से, हम अपनी सीमाओं पर शांति और स्थिरता बहाल करने और बनाए रखने में सक्षम होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+