लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण में सिर्फ 9 फीसदी महिलाएं, 18 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले: ADR रिपोर्ट

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase: दो चरण पूरा होने के बाद अब 7 मई को लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण होने जा रहा है। तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 94 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इससे पहले उम्मीदवारों को लेकर अब एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट सामने आई है।

एडीआर ने एक नई रिपोर्ट में कहा कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 1352 उम्मीदवारों में से सिर्फ 9 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि 18 प्रतिशत ने नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

Lok Sabha Election 2024

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और द नेशनल इलेक्शन वॉच ने तीसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के विवरण के विश्लेषण के अनुसार सात उम्मीदवारों ने पूर्व दोषसिद्धि की भी घोषणा की है।

7 मई को तीसरे चरण का चुनाव

आपराधिक रिकॉर्ड वाले 244 उम्मीदवारों में से पांच पर हत्या से संबंधित आरोप हैं, जबकि 24 पर हत्या के प्रयास के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा 38 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध और 17 पर नफरत फैलाने वाले भाषण से संबंधित मामले घोषित किए गए हैं।

1352 उम्मीदवारों के स्व-शपथ पत्रों पर आधारित विश्लेषण ने राजनीतिक उम्मीदवारों के बीच आपराधिकता और संपत्ति पर भी जोर डाला है। रिपोर्ट में प्रमुख राजनीतिक दलों में आपराधिक मामलों की व्यापकता में काफी अंतर है।

आंकड़े भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के बीच रुझानों को उजागर करते हैं। रिपोर्ट में उम्मीदवारों की वित्तीय पृष्ठभूमि में असमानता पर भी गौर किया गया है।

392 उम्मीदवार करोड़पति

रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 29 प्रतिशत या 392 उम्मीदवार "करोड़पति" हैं, प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 5.66 करोड़ रुपए है। घोषित संपत्ति के मामले में शीर्ष तीन उम्मीदवारों के पास सैकड़ों करोड़ की संपत्ति है, जिसमें सबसे अधिक घोषित संपत्ति ₹ 1,361 करोड़ से अधिक है।

नामांकन और शपथ पत्र दाखिल करने के बाद से इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। विश्लेषण उम्मीदवारों की शैक्षिक और जनसांख्यिकीय पृष्ठभूमि पर भी प्रकाश डालता है।

639 उम्मीदवार 12वीं पास

रिपोर्ट बताती है कि 47 प्रतिशत या 639 उम्मीदवारों के पास कक्षा 5 से 12 तक की शैक्षणिक योग्यता है, जबकि 44 प्रतिशत या 591 स्नातक हैं या उच्च शैक्षणिक योग्यता रखते हैं।

आयु के हिसाब से 30 प्रतिशत या 411 उम्मीदवार 25-40 वर्ष के दायरे में आते हैं, जबकि 53 प्रतिशत या 712 उम्मीदवार 41 से 60 वर्ष के बीच के हैं। रिपोर्ट में उम्मीदवारों के चयन में लैंगिक असमानता पर भी प्रकाश डाला गया है, जिसमें तीसरे चरण में केवल 9 प्रतिशत या 123 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+