Lok Sabha: संबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान तो पुरी से कौन चुनावी रण में? ओडिशा में BJP ने 18 कैंडिडेट उतारे

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग पहले ही ऐलान कर चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने अपने तैयारियों को अंतिम देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को अपने 111 उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट भी जारी कर दी।

इस सूची में हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनौत, यूपी के मेरठ से अरुण गोविल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट दिया गया है। वहीं, ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 18 के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जबकि चार मौजूदा सांसदों को सूची से हटा दिया।

Lok Sabha Election

जिसमें पार्टी ने बारगढ़ से प्रदीप पुरोहित को टिकट मिला है। सुंदरगढ(अजजा)से जुएल ओराम और संबलपुर से धर्मेंद्र प्रधान को चुनावी रण में उतारा गया है। आइए जानते हैं और कौन हैं कैंडिडेट?

  • बरगढ़: प्रदीप पुरोहित
  • सुंदरगढ़: जुएल ओराम
  • संबलपुर: धर्मेंद्र प्रधान
  • क्योंझर: अनंत नायक
  • मयूरभंज: नबा माझी
  • बालासोर: प्रताप सारंगी
  • भद्रक: अभिमन्यु सेठी
  • ढेंकनाल: रूद्र पणि
  • बलांगीर: संगीता सिंह देव
  • कालाहांडी: मालविका केशरी देव
  • नबरंगपुर: बलभद्र माझी
  • केंद्रपाड़ा: बैजयंत पांडा
  • जगतसिंहपुर: बिभु तराई
  • पुरी : संबित पात्रा
  • भुवनेश्वर: अपराजिता सारंगी
  • अस्का: अनिता शुभदर्शिनी
  • बरहामपुर: प्रदीप कुमार पाणिग्रही
  • कोरापुट: कालेराम माझी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+