चायवाला, चौकीदार, और अब परिवार..., पीएम मोदी ने विपक्ष के ही तीर से किया पलटवार, क्या लगेगी जीत की हैट्रिक

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। अब जब मोदी बनाम इंडिया गठबंधन के बीच का चुनावी दंगल चरम पर है। ऐसे समय में भाजपा को रोकने के लिए बने इंडिया गठबंधन ने एक बड़ी गलती करके लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और सुनहरा मौका दे दिया है।

pm modi

विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने "मोदी का कोई परिवार नहीं है" ने ये कहकर पिछली दो बार के आम चुनाव में विपक्ष द्वारा की गई गलती को दोहरा दिया है। 2014 में 'चायवाला' , 2019 में 'चौकीदार' और अब 'परिवार'... अब भाजपा इस चुनाव में इसे जन-जन का अभियान बनाने में जुट चुकी है।

एक दिन के अंदर ही 'मोदी का परिवार' जन आंदोलन का रूप ले चुका है। मोदी कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने अपने नाम के आगे 'मोदी का परिवार' जोड़ लिया है। लगभग सभी भाजपा नेताओं और हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'मोदी का परिवार' जोड़ा है।

विपक्ष के द्वारा चलाए गए तीर से एक बार फिर पीएम मोदी ने उसे परास्‍त करने की मुहिम छेड़ दी है। 'मोदी का परिवार' एक जन आंदोलन बन चुका है और सभी क्षेत्रों के लोग 'मोदी का परिवार' मुहिम से जुड़ रहे हैं। भाजपा के एक वरिष्‍ठ नेता के अनुसार 'मोदी का परिवार' के जरिए आम लोगों के साथ पीएम का एक और भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'मोदी का परिवार' कैंपेन को JDU ने किया तेज़, पूराना वीडियो शेयर कर कही ये बात

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्‍वयं अपने भाषणों में लोगों को 'परिवार-जन' (परिवार के सदस्य) के रूप में संबोधित कर रहे हैं। भाजपा के दिग्गज नेताओं के अनुसार अब लोग इससे निकटता से जुड़ेंगे और तो और मशहूर हस्तियां भी इसी चुनाव में मोदी का परिवार अभियान से जुड़ सकती हैं।

पिछले चुनाव गवाह हैं कि पीएम मोदी के खिलाफ व्यक्तिगत हमले कभी काम नहीं आए और सच तो ये है कि राजनीतिक विरोधियों पर इसका उल्टा प्रभाव पड़ा है। भाजपा ने पिछले 23 वर्षों में मोदी के बेदाग और भ्रष्टाचार मुक्त राजनीतिक करियर को 2024 में अपने अभियान का केंद्रबिंदु बनाया है।

2014 में 'चायवाला'

याद रहे सबसे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में ऐसी ही गलती कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने की थी। अय्यर ने मोदी पर 'चायवाला' कहकर तंज कसा था और 'चायवाला' तंज ने भाजपा ने अपने लिए माहौल तैयार कर लिया था। 2014 के चुनाव को भाजपा ने गांधी परिवार के राजवंश के खिलाफ एक आम आदमी द्वारा लड़ा जा रहा चुनाव का संदेश देकर पूरे देश में प्रचंड बहुमत हासिल किया था।

2019 में "मैं भी चौकीदार"

वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरकार में राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए "चौकीदार चोर है" कहकर मोदी पर तंज कसा था। भाजपा ने राहुल गांधी के इस बयान पर उन्‍हीं को दे दिया था और "मैं भी चौकीदार" और सभी बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला करने के लिए वही लाइन अपनाई।

2024 में अब "मैं हूं मोदी का परिवार"
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना में राजद प्रमुख लालू को जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा "मेरे परिवार को लेकर मुझ पर निशाना साधा गया लेकिन, अब पूरा देश बोल रहा है कि मैं हूं मोदी का परिवार।"

जानें लालू यादव ने क्‍या कहा है

गौरतल है कि बिहार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने परिवारवाद के आरेाप पर मोदी के परिवार को लेकर तंज कसा था जिसमें उन्‍होंने कहा मोदी का कोई परिवार नहीं है और इसलिए वह अपने विरोधियों के खिलाफ वंशवाद की राजनीति का सहारा ले रहे हैं। मोदी ने यह कहकर लोगों से सहानुभूति प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त किया है कि वे उनका परिवार हैं और वह उन लोगों के साथ भी खड़े हैं जिनका कोई नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+