Bihar Politics: 'मोदी का परिवार' कैंपेन को JDU ने किया तेज़, पूराना वीडियो शेयर कर कही ये बात
Bihar News: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने 'मोदी का परिवार' कैंपेन की शुरुआत की है। वहीं इस कैंपेन सीएम नीतीश की पार्टी जदयू ने भी तेज़ कर दिया है। जदयू की तरफ़ से एक पुराना वीडियो शेयर किया गया,जो कि तेज़ी से वायरल हो रहा है।
जदयू द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे बिहार को अपना परिवार बताते हुए नज़र आ रहे हैं। ग़ौरतलब है कि महागठबंधन की रैली के बाद परिवार को लेकर सियासत तेज़ हो गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मोदी को परिवार ही नही है।

पीएम मोदी ने लालू के बयान पर तेलंगाना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि पूरा हिदुस्तान ही उनका परिवार है। इसके बाद भाजपा ने पीएम मोदी के नाम पर 'मोदी का परिवार' कैंपेन की शुरुआत की। वहीं अब जदयू भी इस कैंपेन को तेज़ करती हुई नज़र आ रही है।
Recommended Video
जदयू की तरफ़ से सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए पूरे बिहार को हम एक परिवार मानते हैं कैप्शन लिखा गया है। आपको बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पीएम मोदी के परिवार को लेकर कटाक्ष के बाद ही, भाजपा ने 'मोदी का परिवार' कैंपेन चलाते हुए विपक्ष को घेरने की कोशिश की है।
मोदी सरकार के मंत्रियों ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर प्रोफाइल के नाम में 'मोदी का परिवार' लिखते हुए एख नई मुहिम छेड़ दी है। जदयू भी पीएम मोदी के सुर में सुर मिलाते हुए राजद पर निशाना साध रही है। परिवार कैंपेन का असर चुनाव पर कितना पड़ा है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिल्हाल पक्ष-विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग जारी है।












Click it and Unblock the Notifications