MLA ने पोलिंग बूथ पर वोटर को जड़ा थप्पड़, उसके बाद मतदाता ने दिखाई ऐसी दिलेरी कि वायरल हो गया Video

MLA A Sivakumar News: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। इसी बीच आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी वाईएसआरसीपी (YSRCP) के विधायक ए शिवकुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इस वीडियो में मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की पार्टी के विधायक ए शिवकुमार एक वोटर को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। इसके बाद पीड़ित शख्स ने भी विधायक पर पलटवार करते हुए उनकी पिटाई कर दी।

MLA A Sivakumar News

वीडियो में शिवकुमार और मतदाता दोनों को एक-दूसरे पर हमला करते देखा जा सकता है। विधायक ए शिवकुमार को वीडियो में गुस्से में उस वोटर की तरफ बढ़ते हुए देखा जा सकता है। ए शिवकुमार गुस्से में वोटर को थप्पड़ मार देते हैं। मतदाता ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए शिवकुमार को थप्पड़ और मुक्का मारा। इसके बाद विधायक के समर्थक वोटर को पीटना शुरू कर देते हैं।

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने साधा निशाना

वीडियो को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी शेयर किया है। शहजाद पूनावाला ने विधायक की हरकत को "अहंकार और गुंडागर्दी" कहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए शहजाद पूनावाला ने लिखा, ''वीवीआईपी अहंकार और गुंडागर्दी पूरे चरम पर है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में वाईएसआरसीपी विधायक ए शिवकुमार ने मतदाता को थप्पड़ मारा। तेलंगाना कांग्रेस नेता ने मतदाता को लात मारी। कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला ने एक बार कहा था कि जनता राक्षस है! अगर वे मतदान केंद्र पर मतदाताओं के साथ इस तरह व्यवहार कर रहे हैं तो कल्पना करें कि चुनाव के बाद वे क्या करेंगे। इन पार्टियों और नेताओं को बाहर निकालने का समय आ गया है!"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+