Lok Sabha Election 2024: दक्षिण भारत में भाजपा की एक-एक सीट का गणित, योगेंद्र यादव ने बताया कहां है बढ़त
लोकसभा चुनाव 2024 अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। 1 जून को सातवे और आखिरी चरण का मतदान होना है। ऐसे में हर किसी की निगाह चुनाव के नतीजों पर टिकी है, जिसे 4 जून को चुनाव आयोग जारी करेगा। छह चरण के मतदान के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सरकार बनाने का दावा कर रही है।
इस बार के चुनाव नतीजे काफी अहम होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार दो बार जीत दर्ज करने के बाद तीसरी बार हैट्रिक लगाने की उम्मीद लगाए बैठी है। पार्टी को भरोसा है कि इस बार उसे दक्षिण भारत से काफी समर्थन मिलने वाला है।

तमिलनाडु-केरल में अच्छी खबर
दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहने वाला है इसको लेकर कई तरह की अटकलें लग रही हैं। इस बीच राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने दावा किया है कि केरल और तमिलनाडु दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ने जा रहा है।
तमिनाडु में त्रिकोणीय मुकाबला
योगेंद्र यादव की मानें तो तमिलनाडु में लड़ाई त्रिकोणीय होने वाली है। यहां भाजपा के आने से डीएमके को फायदा हो रहा है। यही नहीं तमिलनाडु, केरल और पुड्डुचेरी में भाजपा को दो सीट भी आ गई हो तो कहीं बेहतर होगा।
आंध्र में एनडीए को फायदा
आंध्र प्रदेश को लेकर योगेंद्र यादव ने कहा कि यहां पर टीडीपी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लिहाजा यहां विधानसभा चुनाव में भी टीडीपी को जीत मिल रही है। यहां टीडीपी को लोकसभा चुनाव में भी फायदा होगा। हालांकि भाजपा को दो सीट यहां मिल सकती है।
तेलंगाना में हो सकता है फायदा
तेलंगाना को लेकर योगेंद्र यादव का कहना है कि यहां बीआरएस लगभग खत्म हो गई है। पार्टी का मुस्लिम वोट कांग्रेस को चला गया है। पिछड़ा वोट भाजपा को जा रहा है। लिहाजा भाजपा को यहां 3-4 सीट का फायदा हो सकता है।
ओडिशा और बंगाल का हाल
ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर यह है कि यहां पार्टी को फायदा हो सकता है। पार्टी को ओडिशा में 13-14 सीटों पर लाभ मिल सकता है। बंगाल और नॉर्थ ईस्ट में भाजपा के लिए ना फायदा और ना नुकसान होता नजर आ रहा है।
कर्नाटक में राह कठिन
भाजपा को सबसे बड़ा झटका कर्नाटक में लगता नजर आ रहा है। योगेंद्र यादव की मानें तो यहां पार्टी सिर्फ 14 सीट पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है। कर्नाटक में एनडीए के पास 27 सीटें हैं, लेकिन यहां पार्टी को तकरीबन 13 सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है। यहां रेवन्ना रेड्डी केस के चलते पार्टी को नुकसान होता नजर आ रहा है।
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications