हरिद्वार सीट: हर की पैड़ी में क्या है माहौल, गंगा सभा के महामंत्री बोले- मोदी रोल मॉडल, नहीं है कोई विकल्प
Lok Sabha seat, ground report हरिद्वार लोकसभा सीट पर क्या माहौल है, इस की पड़ताल करने के लिए वन इंडिया की टीम हरिद्वार के हर की पैड़ी पर पहुंची। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। हरिद्वार में सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व का केंद्र हर की पैड़ी। जहां हिंदू धर्म पर आस्था रखने वाले लोग साल भर पहुंचते हैं। यहां की देखरेख हिंदू सभा करती है। इस बीच हम पहुंचे हर की पैड़ी पर स्थित गंगा सभा के कार्यालय में। गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ और पंडा समाज के लोगों से मुलाकात हुई।

महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने राम मंदिर, लोकसभा चुनाव और हरिद्वार सीट के समीकरणों को लेकर वन इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की। उन्होंने सबसे पहले राम मंदिर को लेकर अपनी बात रखी। कहा कि 22 जनवरी का सबको इंतजार है। जिस दिन पूरा देश दिवाली मनाने जा रहा है। हर की पैड़ी पर भी लाखों दिये जलाये जाएंगे। दीपोत्सव मनाया जाएगा।
Recommended Video
कहा कि कई पीढ़ी की तपस्या के बाद ये दिन सबको मिल रहा है। हर तीर्थ और जगह भव्य कार्यक्रम होंगे। लोकसभा चुनाव के माहौल को लेकर महामंत्री ने कहा कि देश इस समय एक बहुत बड़े क्रांति से होकर गुजर रहा है जो कि सांस्कृतिक क्रांति के रूप में है। उन्होंने साफ कहा कि इसका श्रेय जाता है पीएम मोदी को।
उनका मानना है कि धार्मिक पर्यटन हिंदूस्तान के लिए सबसे बड़ा आर्थिकी का स्त्रोत है। उत्तराखंड में तीर्थाटन पर्यटन से बड़ा स्त्रोत हैै। पीएम मोदी को लेकर वे कहते हैं कि देश का पीएम युवाओं को एक नई राह दिखा रहा है। जो कि देश के लिए रोल मॉडल हैं। साथ ही दावा करते हैं कि इस समय मोदी का कोई विकल्प नहीं है।
कहते हैं कि सांस्कृतिक क्रांति के लिए भी पीएम मोदी को फिर से आने की आवश्यकता है। हरिद्वार के वर्तमान सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के बारे में बातचीत हुई तो कहा कि निशंक ने हर की पैड़ी और शहर के विकास के लिए काफी प्रयास किए हैं। केंद्रीय योजनाओं खासकर नमामि गंगे से हर की पैड़ी में काफी काम हुए हैं। सौंदर्यीकरण का काम करवाने में वर्तमान सांसद की अहम भूमिका है। जिसके काम धरातल पर दिखे हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर में बहुत काम हुए हैं। दिल्ली से हरिद्वार की दूरी काफी कम हो गई है।
हरिद्वार सीट के समीकरण को लेकर उन्होंने कहा कि ये सीट एक मिश्रित जनसंख्या वाली सीट है। यहां शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र है। साथ ही जियोग्राफिकल कंडीशन भी भिन्न है। हरिद्वार में साधु संत समाज को टिकट की मांग पर तन्मय वशिष्ठ का कहना है कि सभी वर्गों को अपने प्रतिनिधित्व की मांग करने का अधिकार है। हर व्यक्ति अपनी बात कर सकता है। पहले भी इस सीट पर साधु संतों ने चुनाव लड़ा है।
राम मंदिर के मुद्दे पर महामंत्री ने कहा कि राम मंदिर मुद्दा नहीं है। ये हमारी धर्म और आस्था का प्रतीक है। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भी विवाद नहीं होना चाहिए। लेकिन कुछ राजनीतिक लोग निमंत्रण मिलने के बाद भी वहां जाने से परहेज कर रहे हैं और अर्नगल बयानबाजी भी कर रहे हैं। जिसका उनको नुकसान होना तय है। वे कहते हैं कि मेरा विचार है कि इस कार्यक्रम में सबको खुले दिल से वहां जाना चाहिए और ये संदेश देना चाहिए कि राम सबके हैं। विपक्ष अगर इस कार्यक्रम का विरोध करेंगे तो उसका उन्हें नुकसान होना तय है।












Click it and Unblock the Notifications