लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे वीके सिंह, खुद ही किया ऐलान, कहा- अलग तरह से करूंगा देश सेवा
केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह ने लोकसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की है। वीके सिंह ने कहा कि वो अपनी ऊर्जा दूसरे क्षेत्र में लगाना चाहते हैं और अलग तरह से देश की सेवा करना चाहते हैं।
वीके सिंह इस समय गाजियाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद हैं। इस बार उनका टिकट काटे जाने की चर्चा जोरों पर चल रही थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि बीजेपी गाजियाबाद सीट से वीके सिंह के स्थान पर किसी नए चेहरे को टिकट दे सकती है। वीके सिंह ने खुद ही चुनाव नहीं लड़ने की बात कहते हुए उन आशंकाओं को बल दे दिया।

जनरल वीके सिंह गाजियाबाद लोकसभा सीट से लगातार दो बार सांसद हैं। 2014 के कार्यकाल में वे मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री थे। दूसरे और वर्तमान कार्यकाल में वे भारत सरकार में सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राज्यमार्ग राज्य मंत्री हैं।
आपको बता दें कि आज बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। इससे पहले आज रविवार को पूर्व वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल (रिटायर्ड) आरकेएस भदौरिया ने BJP जॉइन की। ऐसी चर्चा थी कि वीके सिंह की जगह पर उन्हें गाजियाबाद का टिकट दिया जा सकता है। लेकिन बीजेपी ने चौंकाते हुए अतुल गर्ग को गाजियाबाद से टिकट दिया है।
वीके सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर चुनाव न लड़ने का ऐलान करते हुए एक लंबा-चौड़ा इमोशनल पोस्ट हैं। उन्होंने लिखा, 'मैंने सैनिक के रूप में इस राष्ट्र की सेवा में अपना सारा जीवन समर्पित किया है। पिछले 10 वर्षों से मैंने गाजियाबाद को एक विश्वस्तरीय शहर बनाने के सपने को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। इस यात्रा में देश और गाजियाबाद के नागरिकों के साथ-साथ भाजपा के सदस्यों का जो विश्वास और प्रेम मुझे प्राप्त हुआ है, उसके लिए मैं आभारी हूं। यह भावनात्मक बंधन मेरे लिए अमूल्य है।'
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications