लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण को लेकर चुनाव आयोग ने दिया बड़ा अपडेट, बताए कितने उम्मीदवार मैदान में?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने दूसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर लेटेस्ट अपडेट साझा किया है।

चुनाव आयोग ने कहा है कि, लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 1,210 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 88 पीसी के लिए 2,633 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

Lok Sabha Election 2024

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल 2024 थी। दाखिल किए गए 2633 नामांकनों की जांच के बाद, 1428 नामांकन वैध पाए गए हैं। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तिथि 08 अप्रैल 2024 थी।

दूसरे चरण 2 में केरल में 20 संसदीय सीटों से अधिकतम 500 नामांकन हैं। इसके बाद कर्नाटक में 14 निर्वाचन क्षेत्रों से 491 नामांकन हुए हैं। त्रिपुरा में एक पीसी से न्यूनतम 14 नामांकन किए गए हैं। महाराष्ट्र के 16-नांदेड़ संसदीय क्षेत्र से सबसे अधिक 92 नामांकन मिल हैं।

चुनाव आयोग ने कहा है कि बाहरी मणिपुर पीसीसी में 15 एसी सीटों पर 19 अप्रैल को चुनाव होंगे और इस पीसी में 13 एसी सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। बाहरी मणिपुर पीसी से 4 चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार हैं।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 1625 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 1491 पुरुष उम्मीदवार और 134 महिला उम्मीदवार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+