BJP अगले हफ्ते 100 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट करेगी जारी, पीएम मोदी का नाम भी हो सकता है शामिल: सूत्र
BJP Candidate List: चुनाव आयोग 13 मार्च के बाद कभी भी लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी अपने गठबंधन दलों के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बीच खबर मिल रही है कि जल्द भाजपा अपनी लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक बीजेपी अगले हफ्ते लोकसभा चुनाव के लिए 100 उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी, इसमें पीएम की सीट का भी ऐलान हो सकता है।

100 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि गुरुवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सूची जारी होने की उम्मीद है। अगले महीने चुनाव आयोग की लोकसभा चुनावों की संभावित घोषणा से पहले भाजपा गुरुवार को 100 उम्मीदवारों के नाम जारी कर सकती है।
29 फरवरी को पहली लिस्ट जारी होने की संभावना
एनडीटीवी में छपि रिपोर्ट के अनुसार इस पहली लिस्ट में पार्टी के दोनों सबसे ताकतवर नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 29 फरवरी को होने की संभावना है, इसके बाद उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की जा सकती है।
400 सीटों का रखा बीजेपी ने टारगेट
पहली लिस्ट काफी अहम होगी, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी ने 543 लोकसभा सीटों में से 370 सीटें जीतने का विशाल लक्ष्य रखा है और एनडीए के लिए 400 सीटें हासिल करने की दिशा में काम कर रही है।मालूम हो कि पीएम मोदी वाराणसी से सांसद हैं, जहां से वह दो बार जीत चुके हैं। वह 2014 में 3.37 लाख वोटों के भारी अंतर से चुने गए थे और 2019 में इसे बढ़ाकर 4.8 लाख कर दिया था।
गांधीनगर से लड़ा था शाह ने चुनाव
अमित शाह ने 2019 का चुनाव गांधीनगर से लड़ा था, यह सीट उस समय तक बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी के पास थी। पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से 370 सीटें जीतने के पार्टी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगन से काम करने का आग्रह किया था और उनसे कहा था कि अगले 100 दिन अहम होंगे।












Click it and Unblock the Notifications