'आत्मा के जख्मों पर वोट का मरहम...', पहले चरण की वोटिंग शुरू, राहुल गांधी ने ऐसे की मतदान की अपील
Lok Sabha Election 2024, 1st Phase Voting: लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। आज 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 सीटों पर मतदान किए जा रहे हैं।
चुनाव आयोग से लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों तक, सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील कर रहे हैं। वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने की इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी वोटिंग को लेकर लोगों से खास अपील की है।
यह भी देखें: UP Election: पीलीभीत,रामपुर सहित उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर हो रहा मतदान, इन दिग्गजों की साख दांव पर

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज पहले चरण का मतदान है! याद रहे, आपका एक-एक वोट भारत के लोकतंत्र और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करने जा रहा है। इसलिए बाहर निकलिए और पिछले 10 साल में देश की आत्मा को दिए गए जख्मों पर अपने 'वोट का मरहम' लगाकर लोकतंत्र को मजबूत कीजिए। नफरत को हरा कर खोल दीजिए हर कोने में 'मोहब्बत की दुकान'।"
मल्लिकार्जुन खड़गे ने की अपील
इसके साथ ही साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पहले चरण के मतदान के लिए लोगों से खास अपील की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "हमारे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई आज से शुरू हो रही है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान करने वाले 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मेरे प्रिय नागरिकों, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप अपना वोट जरूर डालें और सावधानी से डालें।"
प्रधानमंत्री मोदी ने युवा वोटर्स पर दिया ज्यादा जोर
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने एक्स पर लिखा, "लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है।"
यह भी देखें: उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर 83.37 लाख मतदाता, 55 प्रत्याशी मैदान में,जानिए हर सीट का सटीक विश्लेषण












Click it and Unblock the Notifications