उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर 83.37 लाख मतदाता, 55 प्रत्याशी मैदान में,​जानिए हर सीट का सटीक विश्लेषण

उत्तराखंड में पहले चरण में पांचों सीटों पर शुक्रवार यानि कल मतदान होगा। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर 83.37 लाख मतदाता हैं। जो कि कुल 55 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। सबसे ज्यादा वोटर और प्रत्याशी हरिद्वार में हैं। हरिद्वार लोकसभा सीट पर 20,35,726 वोटर हैं। जबकि 14 प्रत्याशी मैदान में है।

uttarakhand lok sabha election 2024 83 37 lakh voters 55 candidates five seats know exact analysis

पांचों सीटों में मुख्य मुकाबला भाजपा,कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। टिहरी व हरिद्वार में त्रिकोणीय नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा हरिद्वार व गढ़वाल सीट पर नजर लगी है। हरिद्वार में दो पूर्व सीएम के भविष्य का फैसला होना है। जबकि गढ़वाल में इतिहास बदलने का दावा हो रहा है।

वर्ष 2014 व 2019 के बाद लगातार तीसरी बार पांचों सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने का लक्ष्य लेकर चल रही हर जगह भाजपा स्टार प्रचारकों के मामले में कांग्रेस से कहीं आगे रही। भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धुंआधार प्रचार किया। पीएम मोदी ने दो रैलियां की। वहीं कांग्रेस की ओर से सिर्फ ​प्रियंका गांधी और सचिन पायलट ही पहुंचे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी एक रैली की।

टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के मध्य ही नजर आ रहा है। राज परिवार की पारंपरिक इस सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह चौथी बार चुनावी मैदान में है। कांग्रेस ने पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला को उतारा है। लेकिन इस सीट पर सबसे ज्यादा चर्चा युवा बॉबी पंवार की है। युवाओं के भरोसे बॉबी इस बार इतिहास रचने का दावा कर रहे हैं।

गढ़वाल गढ़वाल संसदीय सीट पर राज्यसभा सदस्य रहे और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से है। इस सीट पर भाजपा के स्टार प्रचारकों ने पूरा जोर लगाया। माना जा रहा है ​कि गोदियाल यहां बलूनी को अच्छी टक्कर दे रहे हैं। हालांकि परिणाम क्या रहता है इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

हरिद्वार संसदीय सीट पर भाजपा -कांग्रेस के सामने बसपा और निर्दलीय भी मुकाबला दिलचस्प बनाए हुए है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उतारा तो कांग्रेस ने पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को प्रत्याशी बनाया है। बसपा से उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक जमील अहमद और हरिद्वार जिले की खानपुर सीट से विधायक उमेश कुमार बतौर निर्दलीय चुनाव को दिलचस्प बनाए हुए हैं।

अल्मोड़ा सीट पर पुराने प्रतिद्वंद्वी भाजपा से अजय टम्टा के सामने कांग्रेस के प्रदीप टम्टा चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर वोटर की खामोशी से सभी घबराए हुए हैं। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर भाजपा के अजय भट्ट का सामना कांग्रेस के प्रकाश जोशी से है। अजय भट्ट केंद्र में मोदी सरकार में मंत्री रहे और दूसरी बार इतिहास दोहराना चाहते हैं। जबकि प्रकाश जोशी पहली बार कोई चुनाव जीतने की उम्मीद लगाए हुए है।

संसदीय सीट-मतदाता संख्या - प्रत्याशी
टिहरी गढ़वाल-15,77,664 -11
गढ़वाल-13,69,388 -13
हरिद्वार-20,35,726 -14
नैनीताल-ऊधम सिंह नगर-20,15,809 -10
अल्मोड़ा-13,39,327 -07
कुल-83,37,914 - 55

वर्ष 2019 के चुनाव में मतदान प्रतिशत
कुल मतदान -61.88

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+