UP Election: पीलीभीत,रामपुर सहित उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर हो रहा मतदान, इन दिग्गजों की साख दांव पर
Lok Sabha Election 2024 Uttar Pradesh: लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व के पहले चरण का चुनाव आज हो रहा है। उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश सीटें हैं। इस चुनाव में मंत्री जीतिन प्रसाद की दांव भी साख पर है। वह पीलीभीत सीट से चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से पहले वरुण गांधी चुनाव मैदान में बीजेपी प्रत्याशी रहते थे।
इन सीटों पर हो रहा मतदान मुरादाबाद,पीलीभीत,कैराना,सहारनपुर,मुजफ्फरनगर,नगीना ,बिजनौर,रामपुर में सुबह सात बजे से मतदान चल रहा है। पहले चरण के इस चुनाव में 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।इन सभी सीटों पर सुबह 7बजे से मतदान हो रहा है। इस चुनाव में 1.44 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे।

इन प्रत्याशियों की साख दांव पर पीलीभीत सीट से बीजेपी के जितिन प्रसाद, सपा के भगवंत सरन गंगवार और बसपा के अनीस अहमद खान चुनाव मैदान में हैं। सहारनपुर सीट के लिए भाजपा के राघव लखनपाल, बसपा के माजीद अली और कांग्रेस के इमरान मसूद के बीच मुकाबला है। कैराना लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रदीप कुमार, बहुजन समाजवादी पार्टी के श्रीपाल सिंह और समाजवादी पार्टी के इकरा हसन मैदान में हैं। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर कल बीजेपी के संजीव बालयान सपा के हरेंद्र मलिक और बसपा के दारा सिंह प्रजापति के लिए मतदान किए जाएंगे। रामपुर में भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी, बसपा के जीशान खान और सपा के मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी चुनावी मैदान में हैं।
मुरादाबाद सीट पर बीजेपी के सर्वेश सिंह, बसपा के मोहम्मद इरफान सैफी और समाजवादी पार्टी की रुचि वीरा के बीच मुकाबला है। जबकि बिजनौर सीट पर बीजेपी ने चन्दन चौहान, बसपा ने विजेंद्र सिंह और सपा ने यशवीर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। नगीना लोकसभा सीट पर मुकाबला बीजेपी के ओम कुमार, बसपा के सुरेंद्र पाल सिंह और सपा के मनोज कुमार के बीच है।












Click it and Unblock the Notifications