Lok Sabha Election: चौथे चरण में 10 राज्यों में मतदान, अखिलेश से लेकर ओवैसी मैदान की अग्निपरीक्षा

लोकसभा चुनाव का चौथे चरण का मतदान काफी अहम होने वाला है। चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान है। अभी तक तीन चरण के मतदान की बात करें तो 19 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान के बाद अबतक कुल तीन चरणों में 285 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है।

तीसरे चरण में पिछले दो चरणों की तुलना में सबसे कम मतदान हुआ। तीसरे चरण में 64.4 फीसदी मतदान हुआ। वहीं पहले चरण में 66.14 और दूसरे चरण में 66.71 फीसदी मतदान हुआ था। जबकि उत्तर प्रदेश में सबसे कम मतदान हुआ तो असम में सर्वाधिक मतों का प्रयोग लोगों ने किया।

lok sabha election

17.7 करोड़ मतदाता करेंगे मताधिका का प्रयोग

चौथे चरण में कुल 17.7 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग 92 हजार मतदान केंद्रों पर करेंगे। चौथे चरण में 1717 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में कुल 19 लाख मतदान कर्मचारी नियुक्त हुए हैं।

इस चरण में कुल 8.97 करोड़ पुरुष तो 8.73 करोड़ महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चौथे चरण में 12.49 लाख मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

ये दिग्गज मैदान में
चौथे चरण में अखिलेश यादव यूपी की कन्नौज, असदुद्दीन ओवैसी तेलंगाना की हैदराबाद सीट, महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर, बिहार के बेगुसराय से गिरिराज सिंह, बिहार के मुंगेर से राजीव रंजन सिंह, पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से टीएमसी की ओर से क्रिकेटर युसुफ पठान, आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा मैदान में हैं।

इन राज्यों में मतदान
चौथे चरण में देशभर में 96 सीटों पर मतदान होने जा रहा है। इसमे तेलंगाना, आंध्र प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भी मतदान है। चौथे चरण में झारखंड और ओडिशा में भी मतदान की शुरुआत होने जा रही है। गौर करने वाली बात है आंध्र में 1 मई को सभी 175 विधानसभा सीटों पर भी मतदान होगा।

इन राज्यों में मतदान
आंध्र प्रदेश की 25, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान होगा।

पहले तीन चरण का हिसाब-किताब

बता दें कि लोकसभा चुनाव कुल सात चरण में हो रहा है। पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 89 सीटों पर मतदान हुआ।

तीसरे चरण में 7 मई को 94 सीटों पर मतदान हुआ। चौथे चरण में 13 मई को 96 सीटों पर मतदान होने जा रहा है। पांचवे चरण में 20 मई को 49 सीटों पर, छठे चरण में 25 मई को 57 सीटों पर और सातवें चरण में 1 जून को 57 सीटो पर मतदान होगा। जबकि नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+