Exit Poll 2019: पश्चिम बंगाल में दीदी या मोदी? क्या कहते हैं एग्जिट पोल

नई दिल्ली। लोकसभा आम चुनाव में पश्चिम बंगाल में लगातार हिंसा देखने को मिली। खासतौर से टीएमसी और भाजपा के बीच यहां तनातनी रही। रविवार को आखिरी चरण के मतदान के बाद आए एग्जिट पोल भी राज्य में भाजपा और टीएमसी के बीच टक्कर का ही इशारा कर रहे हैं। आइए जानते हैं पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर अलग-अलग चैनलों का एग्जिट पोल क्या है।

lok sabha election 2019 Exit Poll 2019 west bengal exit poll tmc bjp

India TV-CNX के एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल में भाजपा को 12 , टीएमसी को 29 और कांग्रेस को 1 सीट मिल सकती है।रिपब्लिक टीवी-सी वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा 18-26, टीएमसी- 13-21, कांग्रेस तीन सीटों पर रहेगी। टाइम्स नाऊ- वीएमआर सर्वे के एग्जिट पोल में टीएमसी को 28, बीजेपी को 11 और कांग्रेस को 2 सीटें मिल रही हैं।

ABP नीलसन के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर दीदी यानी ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 24 सीटें, बीजेपी को 16 और कांग्रेस को 02 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को दो सीटें मिलने का अनुमान है।

इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में बीजेपी को 19 से 23, टीएमसी को 19-22 और कांग्रेस को 1 सीट मिल सकती है। सीएनएन न्यूज 18-आईपीएसओएस के एग्जिट पोल में टीएमसी को 36 से 38, बीजेपी के 3 से 5 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।

देश में 17वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव में सात चरण में वोटिंग हुई है। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग हुई, दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीटों पर, तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 सीटों पर, चौथे चरण में 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 सीटों पर, पांचवें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों पर, छठे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। वहीं सातवें और आखिरी फेज में 19 मई को 59 सीटों पर वोटिंग हुई। नतीजे 23 मई को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+