'आप' का मिशन 2014: सिब्‍बल के खिलाफ चांदनी चौक से चुनाव लड़ेंगे आशुतोष

AAP leader Ashutosh to contest against Sibal
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। जनलोकपाल बिल के बहाने दिल्‍ली की सत्‍ता से बाहर आने वाले आम आदमी पार्टी के संस्‍थापक और इस्‍तीफा दे चुके दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं संग बैठक की और इस बैठक के बाद रविवार को अपने बीस लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इसके मुताबिक हाल ही पार्टी में शामिल हुए आशुतोष दिल्‍ली की चांदनी चौक सीट से कांग्रेस नेता कपिल सिब्‍बल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वहीं, अमेठी से कुमार विश्‍वास कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में होंगे।

वहीं अमेठी से कुमार विश्‍वास कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं अंजलि दमानिया नागपुर से पार्टी की उम्मीदवार हो सकती हैं। खबर ये भी है कि पार्टी आज शाम तक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करेगी, जिसमें वह लोकसभा उम्‍मीदवारों के नाम का आधिकारिक रूप से ऐलान कर सकती है। बैठक में अरविंद केजरीवाल के लोकसभा चुनाव लड़ने पर भी फैसला होना है।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक 'आप' के लोकसभा के लिये संभावित चेहरे

लुधियाना से एचएस फुल्‍का
कानपुर से महमूद रहमानी
नोएडा से मनवीर भाटी
येदुरप्‍पा के खिलाफ हरीश हांडे
नीतिन गडकरी के खिलाफ नागपुर से अंजलि दमानिया
उन्‍नाव से अरविंद कमल
फरीदाबाद से संदीप चौधरी
चंडीगढ़ से केसी सिंह
फर्रुखाबाद से मुकुल त्रिपाठी
श्रीनगर से मुजफ्फर भट्ट
पुणे से धनराज
दक्षिण चेन्‍नई से क्रिस्‍टीमा सामी
रायबरेली से अर्चना श्रीवास्‍तव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+