Lok Sabha Chunav Result: हिंदी भाषी राज्यों में BJP को बड़ा नुकसान, NDA का घटा इतना वोट फीसद, INDIA की बल्ले

Lok Sabha Chunav Result Vote Share: लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार मोदी मैजिक अपना खास असर नहीं दिखा पाया है। '400 पार' का नारा देने वाली भाजपा अब बहुमत के आंकड़ों के लिए जद्दोजहद करती नजर आ रही है। राजस्थान, यूपी, बिहार, हरियाणा सहित कई राज्यों में बीजेपी के वोट शेयर में काफी अंतर देखने को मिला है।

हिंदी भाषी राज्यों की बात करें तो एनडीए को 5.6 प्रतिशत वोटों का नुकसान हुआ है, जबकि इंडिया गठबंधन को 10 फीसदी वोट मिले हैं। ऐसे में जानिए साल 2024 और 2019 के वोटों के आंकड़े?

NDA-INDIA Vote Share

इस चुनाव की बात करें तो एनडीए 130 सीटों पर 48.3 फीसदी वोट शेयर हासिल कर पाई है, जबकि इंडिया 72 सीटों पर 40.1 प्रतिशत वोट जुटा पाई है। वहीं अन्य उम्मीदवारों ने 23 सीटों पर 11.6 फीसदी वोट पाने में सफलता हासिल की है।

वहीं पिछले लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो एनडीए ने 196 सीटों पर 53.9 प्रतिशत वोट पाया था, वहीं इंडिया गुट के दलों ने 13 सीटों पर सिर्फ 29.7 फीसदी वोट हासिल किया है। जबकि अन्य की 16 सीटों पर वोट शेयर 16.5% था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+