234 सांसदों के साथ भारत के इतिहास में सबसे मजबूत विपक्ष INDI गठबंधन, हो गया खेला

Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चौंका देने वाले परिणाम आए हैं। एनडीए गठबंधन 292 सीटों पर जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने तो जा रही है लेकिन बहुमत का आंकड़ा पार करने के बावजूद भाजपा खुलकर जश्‍न नहीं मना पा रही है। इसकी वजह है कि विपक्षी इंडिया महागठबंधन 234 सीटों पर जीत हासिल कर अब तक का सबसे मजबूत विपक्षी बनते हुए इतिहास रच दिया है।

भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए पर भरोसा जताते हुए कहा है कि यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, लेकिन उन्‍हें भी इस चुनाव परिणाम ने अचंभित कर दिया है।

INDI Alliance

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा बहस में विपक्ष को ना शामिल करने के लिए जानी जाती है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्‍योंकि विपक्षी इंडिया महागठबंधन 234 सांसदों के साथ मजबूत विपक्ष की भूमिका में पहुंच चुका है। अगर एनडीए गठबंधन सरकार बनाने में सफल हो जाती है तो सदन में उसकी कोई भी मनमानी नहीं चलेगी।

बहुमत वाली भाजपा के नेतृत्‍व वाली एनडीए सरकार जो अब तक सदन में या सवाल उठाने पर विपक्षी सांसदों को निलंबित कर उसे सदन से बाहर का रास्‍ता दिखा देती थी अब वो ऐसा नहीं कर पाएंगी।

एनडीए को 2014 और 2019 दोनों ही बार प्रचंड बुहुमत मिला था, बड़ी बात थी कि दोनों ही बार भाजपा को अपने दम पर पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ था। केंद्र में अपने दम पर दोनों बार सत्‍ता हासिल की जिसके चलते भाजपा संसद के दोनों सदनों में बिना किसी चर्चा के प्रचंड बहुमत से कई कानून पारित कर दिया लेकिन इस बार एनडीए की सरकार बनने पर ऐसा कुछ नहीं होने वाला।

विपक्ष में 234 सांसदों के साथ, बीजेपी 2/3 बहुमत के बिना कोई कानून पारित नहीं कर सकती किसी भी कानून को पारित करने के लिए अब उसे विपक्ष के समर्थन की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें- बीजेपी अपने दम पर 310 के पार चली गई होती लेकिन...लोकसभा चुनाव परिणाम पर देवेंद्र फडणवीस ने दी प्रतिक्रिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+