बीजेपी अपने दम पर 310 के पार चली गई होती लेकिन...लोकसभा चुनाव परिणाम पर देवेंद्र फडणवीस ने दी प्रतिक्रिया
Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में भले ही भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है लेकिन उसके प्रतिनिधित्व वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। एनडीए को बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस जीत की बधाई देते हुए लगतार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनाने का दावा किया है।
वहीं अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनडीए गठबंधन को मिली जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। फडणवीस ने कहा 'एक बार फिर देश की जनता ने एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। मैं उन्हें और देश भर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।

इसके साथ ही महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा भाजपा ने अकेले विपक्षी इंडी गठबंधन में सभी दलों की तुलना में अधिक सीटें जीती हैं। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी के नेतृत्व वाले भाजपा गठबंधन और ओडिशा में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने शानदार सफलता हासिल की है। मैं दोनों के कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।
इसके साथ ही महाराष्ट्र और यूपी में भाजपा को मिली हार के बारे में बात करते हुए फडणवीस ने कहा हमने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में कुछ सीटें खो दीं। हमने सोचा था कि हमें पश्चिम बंगाल में बेहतर सफलता मिलेगी। अगर ऐसा होता, तो भाजपा अपने दम पर 310 के पार चली गई होती। देश के लोगों ने मोदी का जोरदार समर्थन किया है।
फडणवीस ने कहा इस नतीजे का दुर्भाग्य है कि झूठा प्रचार करके सीटें जीतने की कोशिश की गई कि संविधान बदल दिया जाएगा। हालांकि, चुनाव में लोगों के जनादेश को वैसे ही स्वीकार किया जाना चाहिए। इसे प्राथमिकता के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा इस परिणाम पर गहराई से विचार करने के बाद, मैं विधानसभा में लोगों के पास जाऊंगा और इस लोकसभा के प्रयासों को दिलचस्पी से लिया जाएगा और लोकसभा का बोझ ब्याज सहित विधानसभा में भाजपा चुकाएगी।












Click it and Unblock the Notifications