'मीम की बहार है, नीतीशे कुमार हैं' चुनावी नतीजों में नेक-टू-नेक टक्कर, CM नीतीश पर क्यों टिकीं सबकी निगाहें?

Nitish Kumar Meme: लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखी गई। इस बार के आम चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिली है हालांकि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए ने बढ़त जरूर बनाई हुई है। लेकिन कई दलों के पाला बदलने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। इस लिस्ट में पहला नाम जो है वो पाला बदलने के लिए बेहद मशहूर है।

जी हां, आपने बिलकुल सही समझा हम जेडीयू के मुखिया और बिहार के सीएम नीतीश कुमार की ही बात कर रहे हैं। नेक टू नेक मुकाबला होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा नीतीश की जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी की हो रही है। इसमें भी नीतीश कुमार के 'पल्टूराम' वाली छवि के कारण उन्हें लेकर कई तरह के मीम और अफवाह भी सोशल मीडिया पर चल रहे हैं।

JDU Nitish Kumar Meme

इस चर्चाओं में नीतीश कुमार के कांग्रेस के संपर्क में होने और कांग्रेस द्वारा उन्हें पीएम-डिप्टी पीएम के पद की पेशकश की हवा भी उड़ी हुई है। नीतीश कुमार को लेकर इंटरनेट पर वायरल कुछ मीम का कलेक्शन हम आपके लिए भी लेकर आए हैं।

Nitish Kumar Meme

सोशल मीडिया साइट पर हर दूसरे यूजर के पेज पर 'All eyes on Nitish Kumar' (साड़ी निगाहें नीतीश कुमार के ऊपर) वाला मीम नजर आ रहा है। वहीं, 'नीतीश कुमार सबके हैं' से लेकर 'इलेक्शन आप लड़िए, सरकार हम डिसाइड करेंगे' के मीम नीतीश कुमार की फोटो के साथ शेयर किए जा रहे हैं।

Nitish Kumar Meme
Nitish Kumar Meme

खबर लिखे जाने तक एनडीए के खाते में 292 जबकि इंडी गठबंधन के हिस्से में 233 सीटें जाती नजर आ रही थी। एग्जिट पोल में बीजेपी की अगुआई वाली एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+