Lok Sabha Chunav Result 2024: इंडिया गठबंधन ने यहां बिगाड़ा NDA का खेल! रेत की तरह फिसलीं ये सीटें
Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। बीजेपी को 240 सीटें मिली हैं। हालांकि, सरकार बनाने के लिए 272 के आंकड़े चाहिए। एनडीए गठबंधन के खाते में करीब 292 सीटें आई हैं। विपक्षी इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं। बीजेपी सत्ता अब नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के सहारे ही रह सकती है।
कांग्रेस के गुट इंडिया गठबंधन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ये वे राज्य हैं, जहां विपक्षी समूह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से सीटें छीन ली हैं। इंडिया गठबंधन ने उत्तर प्रदेश सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारी बढ़त हासिल करके धमाकेदार शुरुआत की।

शुरुआती रुझानों में वोट शेयर विश्लेषण से पता चलता है कि एनडीए को कुल वोटों का 44% और इंडिया ब्लॉक को 41% वोट मिले। हालांकि, इंडिया गठबंधन ने अपनी ताकत दिखाते हुए करारी टक्कर दी है।
UP में इंडिया गठबंधन को भारी बढ़त
इसबार यूपी में 'मोदी मैजिक' और 'राममंदिर कार्ड' बीजेपी का साथ नहीं दे सका। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खाते में 33 सीटें ही आ सकीं। वहीं, सबसे ज्यादा सीटें कांग्रेस के सहयोगी दल व इंडिया गठबंधन के सदस्य समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें अपने खाते में झटक ली।
वहीं, कांग्रेस का 6 सीटों पर कब्जा रहा। सपा और कांग्रेस के पास मिलाकर यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से आधी से ज्यादा सीटें यानी 43 हैं। 2019 में यूपी में समाजवादी पार्टी ने 5 और कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट झटकी थी। दोनों ने मिलकर उत्तर प्रदेश में कम से कम 24 सीटें हासिल की थी।
रेत की तरह फिसल रहा 'राजस्थान'
राजस्थान में कुल 25 सीटें हैं, जिसमें इंडिया गठबंधन को कम से कम 11 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस 8 सीटों पर और सीपीएम एक सीट पर कब्जा रहा। वहीं, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलटीपी) और भारत आदिवासी पार्टी (BHRTADVSIP) को एक-एक सीट पर ही ठहर गए। वहीं, राज्य में हाल ही में सरकार बनाने वाली बीजेपी 14 सीटों पर थम गई। 2019 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान में 24 सीटें जीतने वाली बीजेपी को यह 10 सीटों का नुकसान है।
पश्चिम बंगाल में BJP को तृणमूल की चुनौती
पश्चिम बंगाल में कुल 42 सीटें हैं। यहां अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस(एआईटीसी) ने बीजेपी को करारी टक्कर दी। टीएमसी ने बीजेपी का खेल बिगाड़ते हुए 29 सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं, बीजेपी सिर्फ 12 सीटों पर दबदबा कायम रख सकी। कांग्रेस को एक सीट ही मिली है। 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल ने 22 और बीजेपी ने 18 सीटें जीतीं थी।
हालांकि, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनने के मुद्दे पर झिझक रही है, लेकिन सबसे अधिक संभावना है कि वह विपक्षी समूह का समर्थन करेगी, जो कई क्षेत्रों में मजबूत हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications