Lok Sabha Chunav Result: क्यों फेल हो गया एग्जिट पोल, क्या हुई गड़बड़ी, परिणामों के सबसे नजदीक कौन?

Lok Sabha Election Result: इस बार राष्ट्रीय स्तर पर जितने भी बड़े एग्जिट पोल कराए गए, असल परिणामों में वह पूरी तरह से फेल हो हो गए हैं। इन भविष्यवाणियों के बाद से ही विपक्षी इंडिया ब्लॉक की ओर से इसकी विश्सनीयता पर सवाल उठाए जा रहे थे।

इस बार जिस तरह से एग्जिट पोल के सारे अनुमान धाराशाही हुए हैं, उसके बाद इन एजेंसियों पर उंगलियां उठनी स्वाभाविक हैं। सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या मतदान के बाद सर्वे करने के नाम पर ये एजेंसियां लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती हैं? या इस तरह के पूर्वानुमानों के नाम पर किसी तरह का घोटाला चल रहा है?

lok sabha result

एग्जिट पोल से पूरी तरह से अलग है परिणाम
यह प्रश्न इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर एग्जिट पोल एजेंसियों की ओर से जो आंकड़े दिए गए थे और जो चुनाव परिणाम आए हैं, उसमें बहुत ही ज्यादा अंतर है।

सबसे भरोसेमंद एजेंसियों पर उठ गया भरोसा!
पिछले कुछ चुनावों से बेहतर अनुमान लगाने वाले इंडिया टुडे ऐक्सिस माई इंडिया ने एनडीए को कम से कम 361 और अधिकतम 401 सीटें दी थीं। वहीं इंडिया ब्लॉक को 131 से 166 मिलने का अनुमान लगाया था।

इसी तरह से टुडेज चाणक्या-न्यूज24 ने एनडीए को 385 से 415 सीटों का अनुमान लगाया था और इंडिया ब्लॉक को 96 से 118 सीटें दी थीं।

सबसे करीब अनुमान भी, परिणामों से काफी दूर
अगर एग्जिट पोल के अनुमानों से परिणामों की तुलना करें तो सबसे करीबी अनुमान जिसे माना जा सकता है, वह मैट्रिज-रिपब्लिक भारत का है, लेकिन उसका भी फासला बहुत बड़ा है।

मैट्रिज-रिपब्लिक भारत ने एनडीए गठबंधन के लिए सबसे खराब स्थिति में भी 353 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। वहीं इसने अधिकतम सीटों की संख्या 368 बताई थी।

वहीं इंडिया ब्लॉक के लिए जिस एजेंसी ने सबसे ज्यादा सीटों की भविष्यवाणी की थी, वह एबीपी-सी-वोटर है, जिसने गठबंधन के लिए 152 से लेकर 182 सीटों तक का ही अनुमान जताया था।

चुनाव परिणामों एनडीए को 292 और इंडिया ब्लॉक को 233 सीटें मिल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+