लोकसभा चुनाव 2024: वो सीट जहां 1951 से मुस्लिम ही बन रहे सांसद, कभी नहीं जीत सका हिंदू उम्मीदवार
Dhubri Chunav News in Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 में आज 7 मई को तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। तीसरे चरण में एक ऐसी सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं, जहां से अब तक सिर्फ मुस्लिम ही सांसद बनते आ रहे हैं।
हम बात कर रहे हैं असम की धुबरी लोकसभा सीट की, जहां साल 1951 से लेकर 2019 तक के आम चुनाव में कभी कोई हिंदू उम्मीदवार नहीं जीत पाया। साल 2014 व 2019 की मोदी की लहर भी यहां असर नहीं दिखा पाई।

लोकसभा सीट धुबरी का इतिहास
बता दें कि लोकसभा सीट धुबरी पर ज्यादातर समय कांग्रेस का कब्जा रहा है। साल 1970 से साल 2004 तक यहां पर कांग्रेस उम्मीदवार जीत दर्ज करते आए हैं। साल 2009 से धुबरी सीट पर ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDE) कब्जा जमा लिया। तब से AIUDF अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल सांसद बने रहे हैं।
धुबरी लोकसभा चुनाव 2024
आम चुनाव 2024 में एआइर्यूडीएफ के बदरुद्दीन अजमल चौथी बार उम्मीदवार हैं। इनके अलावा कांग्रेस से रकीबुल हुसैन व अगप से जाबेद इस्लाम चुनाव लड़ रहे हैं।

असम में मतदान प्रतिशत
लोकसभा चुनाव 2024 में असम में शाम छह बजे तक 75.01 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। प्रदेश की बारपेटा सीट पर 76.42 प्रतिशत, धुबरी सीट पर 79.70 प्रतिशत, गुवाहाटी सीट पर 68.10 प्रतिशत व कोकराझर सीट पर 74.24 प्रतिशत मतदान हुआ है।
धुबरी में मतदान प्रतिशत
बिलासीपारा में 81.00 प्रतिशत
बरसिंह जरौ में 83.21 प्रतिशत
चेंगा में 84.23 प्रतिशत
धुबरी में 71.32 प्रतिशत
गौरीपुर में 80.04 प्रतिशत
गोलपाड़ा ईस्ट में 77.19 प्रतिशत
गोलकगंज में 79.56 प्रतिशत
जलेसवर में 75.47 प्रतिशत
मंडिया में 79.78 प्रतिशत
मनकचर में 86.48 प्रतिशत
सरीजनग्राम में 75.22 प्रतिशत
धुबरी लोकसभा सांसद सूची
1951: अमजद अली, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
1957: अमजद अली, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
1962: ग़यासुद्दीन अहमद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967: जहानुद्दीन अहमद, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
1971: मोइनुल होक चौधरी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977: अहमद हुसैन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1980: नुरुल इस्लाम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1984: अब्दुल हमीद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1991: नुरुल इस्लाम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1996: नुरुल इस्लाम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1998: अब्दुल हमीद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1999: अब्दुल हमीद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2004: अनवर हुसैन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2009: बदरुद्दीन अजमल, असम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट
2014: बदरुद्दीन अजमल, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट
2019: बदरुद्दीन अजमल आल इंडिया यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट
धुबरी में जातीय समीकरण
बता दें कि धुबरी संसदीय क्षेत्र में कुल 15,50,166 मतदाता हैं। इनमें से 70 फीसदी वोटर मुस्लिम है। यही बड़ी वजह है कि धुबरी में हमेशा मुस्लिम उम्मीदवार जीत दर्ज करते आ रहे हैं। मुस्लिमों के अलावा 3.54 प्रतिशत एससी और 5.78 प्रतिशत एसटी मतदाता हैं।












Click it and Unblock the Notifications