Lok Sabha Chunav 2024: पांचवे चरण में 11 बजे तक 23.66% मतदान, राहुल ने रायबरेली में संभाला मोर्चा
Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा की 49 सीटों पर देश के 6 राज्यों में मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में कई बड़े नेताओं का भविष्य तय होगा। जिसमे राहुल गांधी, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी जैसे दिग्गज भी मैदान में हैं।
पांचवे चरण में सुबह 11 बजे तक 23.66 फीसदी मतदान हुआ है। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 27.76 फीसदी मतदान हुआ है। यूपी में कुल 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

इन 14 लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक अमेठी में 27.20 फीसदी कैसरगंज- 27.92 प्रतिशत कौशांबी- 26.12 फीसदी गोंडा- 26.68 प्रतिशत जालौन- 26.97 फीसदी झांसी- 29.82 प्रतिशत फतेहपुर- 28.54 फीसदी फैजाबाद- 29.05 प्रतिशत बांदा- 29.25 प्रतिशत बाराबंकी- 30.60 प्रतिशत मोहनलालगंज- 28.52 फीसदी रायबरेली- 28.10 प्रतिशत लखनऊ- 22.11 प्रतिशत हमीरपुर- 28.24 फीसदी मतदान हुआ है।
यूपी की रायबरेली में राहुल गांधी का मुकाबला भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से हैं। जबकि अमेठी में स्मृति ईरानी का मुकाबला किशोरी लाल शर्मा से है। खुद राहुल गांधी रायबरेली पहुंच गए हैं और यहां वह पोलिंग बूथ का भ्रमण कर रहे हैं।
पांचवे चरण के मतदान की अबतक की बड़ी अपडेट
दिनेश प्रताप सिंह जोकि रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में हैं, उन्होंने अपना मतदान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं में कोई भ्रम नहीं है। भाजपा एक बार फिर से अमेठी और रायबरेली में खिलने जा रहा है।
पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि टीएमसी पार्थ भौमिक ने बीती रात लोगों को पैसा बांटा है। वह चुनाव में गुंडागर्दी करना चाहते हैं। हम शांतिपूर्ण चुनाव चाहते हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। अगर हिंसा होती है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
मुंबई नॉर्थ लोकसभा से भाजपा के पीयूष गोयल मैदान में हैं। उन्होंने मतदान के बाद लोगों से अपील की है कि लोग लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लें। जबकि बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में वोट डालने के बाद कहा कि हमें उम्मीद है कि सत्ता परिवर्तन होगा।
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वोट डाले के बाद भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि घाटी में हालात सामान्य होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, यह कहना गलत है।












Click it and Unblock the Notifications