Lok Sabha Election 2024 Live News: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर अब पूरा हो गया है। सभी 93 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो गई। एक बजे के बाद उत्साह के साथ वोटिंग प्रतिशत बढ़ता गया। शाम 5 बजे तक कुल 60.19 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। इससे पहले दोपहर 3 बजे तक कुल 50.71% मतदान रिकॉर्ड किया गया था।
तीसरे फेज में 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई। इस चरण में और पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गोवा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में मतदान किया गया।
पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
May 07, 2024, 7:17 PM IST
पश्चिम बंगाल
Lok Sabha Election 2024: मालदा में ईवीएम को सील किया
पश्चिम बंगाल: तीसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद मालदा में एक मतदान केंद्र पर ईवीएम को सील किया जा रहा है।
May 07, 2024, 6:30 PM IST
Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण का मतदान संपन्न
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान पूरा हो गया है। 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई है।
May 07, 2024, 5:50 PM IST
lok sabha election voting: शाम 5 बजे तक 60.19% मतदान
तीसरे चरण की वोटिंग के तहत शाम पांच बजे तक 60.19 फीसदी कुल मतदान दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा असम में 74.86% वोटिंग दर्ज की गई है, जबकि महाराष्ट्र में सबसे कम 53.40% वोट डले हैं। इसके अलावा बिहार में 56.01%, छत्तीसगढ़ में 66.87%, दादर और नगर हवेली और दमन और दीव में 65.23%, गोवा में 72.52%, गुजरात में 55.22%, कर्नाटक में 66.05%, मध्य प्रदेश में 62.28%,, उत्तर प्रदेश में 55.13% और पश्चिम बंगाल में 73.93% वोटिंग हुई है।
Lok Sabha Elections 2024 दोपहर 3 बजे तक इतने फीसदी मतदान
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव 20124 के तीसरे चरण में आज दोपहर 3 बजे तक लगभग 50.71% मतदान दर्ज किया गया।
May 07, 2024, 4:52 PM IST
छत्तीसगढ़
Lok Sabha Chunav 2024: छत्तीसगढ़ में अब तक 58.19 प्रतिशत मतदान
छत्तीसगढ़ में दोपहर 3 बजे तक 58.19 प्रतिशत मतदान हुआ है।
बिलासपुर में 50.76%, दुर्ग में 58.06%, जांजगीर में 55.38%, कोरबा में 62.14%, रायगढ़ में 67.87%, रायपुर में 51.66% और सरगुजा में 65.31% वोटिंग दर्ज की गई है।
May 07, 2024, 4:22 PM IST
गुजरात
LS Election 3rd Phase Voting: परिमल नाथवानी ने वोट डाला
गुजरात: राज्यसभा सांसद और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कॉर्पोरेट अफेयर्स विभाग के निदेशक परिमल नाथवानी ने जामनगर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
May 07, 2024, 4:18 PM IST
उत्तर प्रदेश
Election 2024: यूपी में दोपहर 3 बजे तक मतदान
संभल- 52.94 प्रतिशत
हाथरस- 44.63 प्रतिशत
आगरा- 43.67 प्रतिशत
फतेहपुर सिकरी- 46.18 प्रतिशत
फिरोजाबाद- 47.80 प्रतिशत
मैनपुरी- 46.80 प्रतिशत
एटा- 48.93 प्रतिशत
बदायूं- 45.44 प्रतिशत
आंवला- 46.75 प्रतिशत
बरेली- 45.96 प्रतिशत
May 07, 2024, 4:07 PM IST
मध्य प्रदेश
Lok Sabha Election 2024: एमपी में दोपहर 3 बजे तक 54.09 % मतदान
एमपी में दोपहर 3 बजे तक हुआ 54.09 % मतदान
राजगढ़- 63.69 %
गुना- 60.16 %
बैतूल- 59.63%
विदिशा-59.87 %
सागर- 53.08%
भोपाल- 50.16 %
ग्वालियर- 49.60%
मुरैना- 48.23%
भिंड- 44.18%
May 07, 2024, 3:52 PM IST
Lok Sabha Chunav 2024: दोपहर 3 बजे तक 50.71 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अब तक दोपहर 3 बजे तक औसतन 50.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
असम में 63.08%
बिहार में 46.69%
छत्तीसगढ़ में 58.19%
दादरा और नगर हवेली और दमन दीव में 52.43%
गोवा में 61.39 %
गुजरात में 47.03%
कर्नाटक में 54.20%
मध्य प्रदेश में 54.09%
महाराष्ट्र में 42.63%
उत्तर प्रदेश में 46.78%
पश्चिम बंगाल में 63.11%
May 07, 2024, 3:48 PM IST
बिहार
Election 2024: पशुपति कुमार पारस, प्रिंस राज ने डाला वोट
बिहार: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख पशुपति कुमार पारस और समस्तीपुर से सांसद व राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी नेता प्रिंस राज ने खगड़िया में मतदान किया।
May 07, 2024, 3:32 PM IST
Election 2024: वोट डालने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा
वोट डालने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "असम में हर आयुवर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया है। पिछले 10 साल में असम के लोगों ने अभूतपूर्व विकास देखा है। हम उसे जारी रखना चाहते हैं।"
May 07, 2024, 3:30 PM IST
मध्य प्रदेश
Election 2024: ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान
गुना, मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री व गुना से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "...क्षेत्र, देश और प्रदेश की जनता में एक विश्वास है कि 'मोदी है तो मुमकिन है', और आज इसी की झलक हमें आज मतदान में देखने को मिल रही है।"
May 07, 2024, 3:09 PM IST
छत्तीसगढ़
Lok Sabha Chunav 2024: छत्तीसगढ़ डीजीपी ने डाला वोट
छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा ने अपनी पत्नी शशि जुनेजा के साथ रायपुर के आनंद नगर में वोट डाला।
May 07, 2024, 3:06 PM IST
पश्चिम बंगाल
Election 2024: उत्तर मालदा के पोलिंग बूथ पर फेंका देसी बम
पश्चिम बंगाल के मालदा में मतदान केंद्र पर देसी बम फेंकने की घटना सामने आई है। उत्तर मालदा के रतुआ में वारदात सामने आई है. यहां बदमाशों ने एक मतदान केंद्र पास देसी बम फेंका। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
May 07, 2024, 3:01 PM IST
असम
Lok Sabha Chunav 2024: असम सीएम में डाला वोट
कामरूप: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बारपेटा संसदीय क्षेत्र में अपना वोट डालने पहुंचे।
May 07, 2024, 2:44 PM IST
मध्य प्रदेश
Election 2024: दिव्यांग राधा ने निभाया फर्ज
मध्य प्रदेश: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में भोपाल में दिव्यांग महिला राधा ने पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया।
May 07, 2024, 2:36 PM IST
महाराष्ट्र
LS Election 3rd Phase Voting: महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान
तीसरे चरण में वोटिंग का उत्साह के साथ बढ़ रहा है। 93 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 39.92% मतदान दर्ज हुआ है। बंगाल में सबसे ज्यादा 49% तो यूपी में 38 फीसदी लोगों ने वोट डाले है। वहीं सबसे कम महाराष्ट्र में 31.55% मतदान दर्ज किया गया है।
May 07, 2024, 2:21 PM IST
मध्य प्रदेश
Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान जारी
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने राज्य में चल रहे तीसरे चरण को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि भिंड में फायरिंग की जो घटना सामने आई है, उसकी वजह आपसी कलह था। घटना किसी पोलिंग बूथ से 400 मीटर दूर हुआ। इसका इलेक्शन से कोई लेना-देना नहीं है।
वहीं गुना में जो खबर सामने आई कि एक बूथ पर 11 वोट पड़े और ईवीएम में 50 वोट दिखे। ऊपर उन्होंने कहा कि कलेक्टर ने पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अभिकर्ताओं से इस संबंध में पूछताछ की।
ये खबर पूरी तरह से गलत है। वहां कुल 905 मतदाता हैं और इनमें से 11 बजे तक 295 ने मतदान किया, जो कि 32 फीसदी है।
पश्चिम बंगाल में चार सीटों मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद के लिए चुनाव हो रहे हैं। मुर्शिदाबाद के लोचनपुर और जंगीपुर में मतदान केंद्रों पर राज्य की तीन प्रमुख पार्टियों - सीपीआई-एम, टीएमसी और बीजेपी के बीच झड़प की घटनाएं हुई हैं।
पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड 49.27 प्रतिशत मतदान हुआ, लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
May 07, 2024, 2:04 PM IST
1 बजे तक मतदान प्रतिशत
1. पश्चिम बंगाल-49.27
2. गोवा-49.04
3. छत्तीसगढ़-46.14
4. असम-45.88
5. मध्य प्रदेश-44.67
6. कर्नाटक-41.59
7. दादर और नगर हवेली, दमन और दीव- 39.94
8. उत्तर प्रदेश-38.12
9. गुजरात-37.83
10. बिहार- 36.69
11. महाराष्ट्र: 31.55
May 07, 2024, 2:01 PM IST
Lok Sabha Chunav 2024: मालदा में महिलाओं ने मतदान का बहिष्कार किया
मालदा में महिलाओं ने अपने क्षेत्र में विकास के मुद्दों को लेकर विरोध जताते हुए मतदान का बहिष्कार किया।
May 07, 2024, 1:44 PM IST
पश्चिम बंगाल
Lok Sabha Election: बंगाल में मतदान केंद्र पर बम फेंका
पश्चिम बंगाल के मालदा में मतदान केंद्र में देसी बम फेंकने की जानकारी सामने आई है। यह घटना रतुआ में हुई है। यहां बदमाशों ने मतदान केंद्र पर बम फेंका है। अच्छी बात है कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
May 07, 2024, 1:33 PM IST
गुजरात
Election 2024: दिव्यांग अंकित ने वोटिंग कर पेश की मिसाल
गुजरात के नादियाड़ में दिव्यांग अंकित सोनी ने किया मतदान। अंकित के दोनों हाथ 20 वर्ष पहले एक हादसे में कट गए थे।
May 07, 2024, 1:09 PM IST
गुजरात
Lok Sabha Election 2024: रोहन गुप्ता ने किया मतदान
गुजरात के अहमदाबाद में भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने किया मतदान।
May 07, 2024, 1:07 PM IST
छत्तीसगढ़
Election 2024: पांच पीढ़ियों ने किया मतदान
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पांच पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान।
May 07, 2024, 12:58 PM IST
उत्तर प्रदेश
Election 2024: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया वोट
पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संभल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां से भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी मैदान में हैं। जबकि सपा से जिआउर रहमान बर्क को पार्टी ने टिकट दिया है।
May 07, 2024, 12:46 PM IST
पश्चिम बंगाल
Election 2024: सीपीआई का आरोप, वोटर्स को रोका जा रहा
सीपीआई उम्मीदवार मोहम्मद सलीम की टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ बहस हुई। मोहम्मद सलीम ने कहा कि लोगों को धमकाया जा रहा है, वो डरे हुए हैं। पुलिस अधिकारी भी यही कर रहे हैं। वोटिंग के दिन भी मतदाताओं को धमकाया जा रहा है, उन्हें रोका जा रहा है।
May 07, 2024, 12:39 PM IST
Lok Sabha Election 2024: टीएस सिंह देव ने किया मतदान
छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने अंबिकापुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
READ MORE
5:27 AM, 7 May
93 लोकसभा सीटों पर आज होगी वोटिंग
असम के नदी द्वीपों से लेकर गुजरात के तट तक और कर्नाटक के कोंकण तट से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 172 मिलियन से अधिक लोग मंगलवार यानी आज 93 लोकसभा सीटों पर मतदान करेंगे। जिसमें छह केंद्रीय मंत्रियों और चार पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित 1,331 उम्मीदवारों की किस्मत तय हो जाएगी।
5:29 AM, 7 May
कई दिग्गज आज चुनावी रण में
तीसरे चरण में, लगभग 120 महिलाओं सहित 1,300 से अधिक उम्मीदवार संसद के निचले सदन में सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मनसुख मंडाविया और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों शिवराज सिंह चौहान (विदिशा) और दिग्विजय सिंह (राजगढ़) के भाग्य का फैसला 7 मई को होगा।
6:27 AM, 7 May
मतदान से पहले सुबह असम में तैयारियां
असम में आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले धुबरी में मतदान केंद्र संख्या 88 पर तैयारियां की जा रही हैं। असम की धुबरी, बारपेटा, कोकराझार (एसटी) और गुवाहाटी सीटों के लिए मतदान होगा।
7:03 AM, 7 May
मतदान सुबह सात बजे से शुरू
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है।
7:08 AM, 7 May
PM मोदी ने की अपील
पीएम मोदी ने लोगों से वोट करने की अपील की है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।
7:19 AM, 7 May
गुजरात
अहमदाबाद में वोट डालने पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह-सुबह गुजरात के अहमदाबाद में वोट डालने पहुंच चुके हैं।
7:21 AM, 7 May
गुजरात
अमित शाह भी वोट डालने पहुंचें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के अहमदाबाद में निशान हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे।
7:25 AM, 7 May
मध्य प्रदेश
वीडी शर्मा ने वोट डाला
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो सीट से उम्मीदवार वीडी शर्मा ने भोपाल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
7:31 AM, 7 May
गुजरात
वोट डालने निकले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर स्थित राजभवन से हुए रवाना। पीएम मोदी अहमदाबाद में निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डालेंगे।
7:39 AM, 7 May
उत्तर प्रदेश
भाजपा नेता हरनाथ सिंह ने डाला वोट
भाजपा नेता हरनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के एटा में अपना वोट डाला। यहां से भापा ने राजवीर सिंह को टिकट दिया है। राजवीर सिंह कल्याण सिंह के बेटे हैं।
7:41 AM, 7 May
कर्णाटक
येदियुरप्पा का दावा 25 सीटों पर मिलेगी जीत
पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि हम कर्नाटक में कम से कम 25 सीटों पर जीत करने जा रहे हैं। बीवाई राघवेंद्र 2.5 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में निशान हायर सेकेंड्री स्कूल में किया मतदान।
7:51 AM, 7 May
बिहार
शाहनवाज हुसैन ने डाला वोट
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने किया मतदान। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा मैंने बिना जलपान के मतदान कर दिया है। यह वोट भारत को शक्ति देगा, यह वोट भारत के लोकतंत्र को मजबूत करेगा। यह वोट देश को मजबूत करेगा। मेरी अपील है कि घर से निकलिए, अपना वोट डाल दीजिए।
7:52 AM, 7 May
गुजरात
पोलिंग बूथ के बाहर पीएम मोदी को देख लोगों में उत्साह
वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पोलिंग बूथ के बाहर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह भी रहे मौजूद
8:05 AM, 7 May
देशवासियों का पीएम मोदी ने जताया आभार
वोट डालने के बाद पीएम ने कहा आज तीसरे चरण का मतदान है। मैं देशवासियों को विशेष रूप से आग्रह करूंगा कि लोकतंत्र में मतदान सामान्य दान नहीं है। हमारे देश में दान का एक महत्व है। उसी भाव से देशवासी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। अभी तीन सप्ताह चुनाव अभियान चलेगा, चार मतदान के दौर आगे भी हैं। मैं गुजरात और देश के मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जो उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं।
8:07 AM, 7 May
महाराष्ट्र
यह लोकतंत्र का उत्सव, सभी देशवासी इसका हिस्सा- सुशील शिंद
यह लोकतंत्र का उत्सव है, सभी देशवासी इसका हिस्सा हैं। मुझे पूर्व विश्वास है कि हमारी लोकशाही मजबूत होगी, सर्वधर्म संभाव कायम रहेगा।