Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting: केसरिया जैकेट पहनकर पीएम मोदी ने डाला वोट, देखें Video
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। आपको बता दे कि आज देश के 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है।
पीएम मोदी ने भी अहमदाबाद पहुंचकर अपना वोट डाला. इस दौरान अमित शाह भी पोलिंग बूथ के बाहर मौजूद रहे, आपको बता दें अहमदाबाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनावी दंगल में हैं।

केसरिया जैकेट पहने पीएम मोदी ने मतदान करने के बाद पोलिंग बूथ से बाहर आकर अपनी ब्लू स्याही वाली फिंगर भी दिखाई। पीएम मोदी से पहले अमित शाह ने भी यहां पर मतदान किया था।
लोगों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं एक बार फिर से सभी देशवासियों को आग्रह करूंगा कि लोकतंत्र में मतदान एक सामान्य दान नहीं है, इसका अपना अलग महत्व है, घर से निकलें और लोकतंत्र के उत्सव में भाग लें।'
Recommended Video
मैं कल रात को ही अहमदाबाद आया हूं-पीएम मोदी
'मैं गुजरात में मतदाता होने के नाते यहां रेगुलर वोट करता हूं, मैं कल रात को ही अहमदाबाद आया हूं, अभी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना जाना है, मैं गुजरात के लोगों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।'
मीडिया वाले लोग भी सेहत का ख्याल रखें: पीएम मोदी
तो वहीं उन्होंने मीडिया वालों से भी गुजारिश की गर्मी के इस मौसम में उनकी भागदौड़ काफी बढ़ गई है, ऐसे में वो सेहत का ख्याल रखें। आपको बता दें की पीएम मोदी ने लोगों का अभिवादन किया और बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिया। आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने लोगों से अपील की थी कि लोग आज मतदान जरूर करें।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि 'तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी।'












Click it and Unblock the Notifications