'खुद को डांस करते देखकर मजा आया', वायरल मीम पर बोले PM मोदी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी स्पूफ वीडियो सामने आया है। मीम्स में पीएम को भी नाचते हुए दिखाया गया। हालांकि, पीएम मोदी ने रचनात्मकता की सराहना की और कहा कि उन्हें खुद को नृत्य करते हुए देखकर आनंद आया।
पीएम ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर)पर लिखा कि आप सभी की तरह, मुझे भी खुद को नृत्य करते हुए देखकर आनंद आया। मतदान के मौसम में ऐसी रचनात्मकता वास्तव में आनंददायक है।

उन्होंने उस मीम को रीट्वीट करते हुए पोस्ट किया, जिसमें उन्हें एक लोकप्रिय बंगाली गाने पर थिरकते हुए दिखाया गया था। पीएम मोदी पर बने मीम में एक कैप्शन था, जिसमें लिखा था कि यह वीडियो इसलिए पोस्ट कर रहा हूं, क्योंकि मुझे पता है कि 'डिक्टेटर' मुझे इसके लिए गिरफ्तार नहीं करवाएगा।
वहीं, बनर्जी पर बने मीम में, जिसमें उन्हें अपने ही भाषण पर नाचते हुए दिखाया गया था, बंगाल पुलिस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई। ट्वीट का जवाब देते हुए कोलकाता पुलिस ने यूजर्स से अपना नाम और निवास सहित तुरंत अपनी पहचान का खुलासा करने का निर्देश दिया। अगर, मांगी गई जानकारी का खुलासा नहीं किया जाता है, तो आप सीआरपीसी की धारा 42 के तहत कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होंगे।
दशकों से, भारत में चुनावों के साथ-साथ हंसी-मजाक भी होता रहा है, क्योंकि आरके लक्ष्मण से लेकर कार्टूनिस्ट राजनीतिक नेताओं और आम आदमी का मजाक उड़ाते रहे हैं। सोशल मीडिया के युग में इसकी जगह कार्टून और मीम्स ने ले ली, जिस पर समय-समय पर कार्रवाई होती रही।
-
PM Modi क्या Sonia Gandhi से अस्पताल में मिलने गए? बंगाल-तमिलनाडु में सियासी पारा गर्म! Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें -
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88%












Click it and Unblock the Notifications