Lok Sabha Election: इन राज्यों की अहम सीटों पर आज मतदान, देखिए पूरी लिस्ट
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आद हो रहा है। तीसरे चरण में 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमे कई बड़े नाम भी शामिल हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनसुख मांडविया,प्रह्लाद जोशी जैसे दिग्गजों की किस्मत का फैसला इस चरण में होने जा रहा है।
तीसरे चरण में 93 लोकसभा सीटों पर 120 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में मुख्य रूप से गुजरात की गांधी नगर, महाराष्ट्र की बारामती सीट, मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट, यूपी की मैनपुरी सीट पर हर किसी की नजर रहेगी। पीटीआई के अनुसार तीसरे चरण में 93 सीटों पर 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं।

तीसरे चरण के लिए सर्वाधिक नामांकन गुजरात से हुआ है। यहां 26 लोकसभा सीटों पर 658 से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। जबकि महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर 519 उम्मीदवार मैदान में हैं। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद लोकसभा सीट से 77 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
किस प्रदेश में मतदान
असम की 4 सीटों पर
बिहार की 5 सीटों पर
छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर
दादर नगर हवेली और दमन एवं द्वीप की 2 सीटों पर
गोवा की 2 सीटों पर
गुजरात की 25 सीटों पर
कर्नाटक की 14 सीटों पर
मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर
महाराष्ट्र की 11 सीटों पर
उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर
पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीट पर मतदान होगा।
बिहार
झांझरपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया
छत्तीसगढ़
सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर
गुजरात
कच्छ, बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, भरूच, बारडोली, सूरत, नवसारी, वलसाड, खेड़ा, दहोद, वडोदरा, पंचमहल, छोटा उदयपुर
पश्चिम बंगाल
मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद
असम
कोकराझार, धुबरी, बारपेटा और गुवाहाटी
गोवा
उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा
मध्य प्रदेश
मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल
महाराष्ट्र
रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले
कर्नाटक
चिक्कोडी, बेलगाम, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, बागलकोट और शिमोगा












Click it and Unblock the Notifications