Loksabha Election 2024: तीसरे चरण में कई दिग्गज आमने-सामने, दिलचस्प है मुकाबला
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान आज होने जा रहा है, आज कुल 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, केरल, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, असम में होगा।
गौर करने वाली बात है कि मतदान के लिए अलग-अलग बूथों की व्यवस्था की गई है। कुछ सीटों को हॉट सीट माना जा रहा है, जिसपर हर किसी की नजर रहेगी।

अमित शाह
तीसरे चरण के मतदान में गृहमंत्री अमित शाह भी मैदान में हैं। अमित शाह गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने सोनल पटेल को मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में भी इस सीट पर अमित शाह ने जीत दर्ज की थी।
शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान भी तीसरे चरण के मतदान में मैदान में हैं। वह विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने प्रताप भानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से मैदान में हैं। तीसरे चरण में सिंधिया की भी किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे। कांग्रेस की ओर से राव यादवेंद्र सिंह यादव मैदान में हैं।
दिग्विजय सिंह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट से मैदान में हैं। तीसरे चरण में उनकी भी किस्मत का फैसला होगा। दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा की ओर से रोडमल नागर मैदान में हैं।
सुप्रिया सुले
पू्र्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले भी मैदान में हैं। वह महाराष्ट्र के बारामती लोकसभा सीट से मैदान में हैं। उनका सामना उनकी भाभी सुनेत्रा पवार के साथ होगा, जोकि महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी हैं।
डिंपल यादव
सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी तीसरे चरण के मतदान में मैदान में हैं। वह मैनपुरी की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। यहां से भाजपा ने जयवीर सिंह और बसपा ने शिव प्रसाद यादव को उम्मीदवार बनाया है।
प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी तीसरे चरण के मतदान में मैदान में हैं। वह कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस की ओर से यहां विनोद आसुती मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications