'3 दिन से भी पहले घोषित करेंगे प्रधानमंत्री': लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर INDIA bloc का बड़ा दावा

Lok Sabha Election: छठे चरण के चुनाव से पहले इसके नतीजों को लेकर इंडिया ब्लॉक की बड़ी पार्टनर कांग्रेस ने बहुत ही धमाकेदार दावा किया है। पार्टी ने कहा है कि विपक्षी गठबंधन को 'स्पष्ट और निर्णायक' बहुमत मिलने जा रहा है और एक ही व्यक्ति पूरे पांच साल के लिए प्रधानमंत्री होगा।

कांग्रेस ने बीजेपी की ओर से विपक्षी गठबंधन पर 'पांच साल में पांच प्रधानमंत्री' वाले तंज पर भी निशाना साधा है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि 4 जून को जैसे ही नतीजों की घोषणा होगी, तीन दिनों के भीतर ही इंडिया ब्लॉक प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा कर देगा।

lok sabha chunav

4 जून को 20 साल बाद इतिहास खुद को दोहराएगा- कांग्रेस
कांग्रेस नेता ने कहा है कि 2004 की तरह 4 जून को 20 साल बाद इतिहास खुद को दोहराएगा। तबके आम चुनावों में बीजेपी का 'इंडिया शइनिंग' अभियान नाकाम हो गया था और कांग्रेस की अगुवाई वाला यूपीए सरकार में आ गया था।

जयराम रमेश ने उसी आधार पर दावा किया है कि 'जो लगातार सवाल उठा रहे हैं कि पीएम कौन होगा (अगर इंडिया ब्लॉक सत्ता में आता है तो), मैं याद दिलाना चाहता हूं कि 2004 में जब कांग्रेस और इसके सहयोगियों को जनादेश मिला था, तीन दिनों के अंदर डॉ मनमोहन सिंह का नाम पीएम के लिए घोषित कर दिया गया था।'

इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी रैलियों में बार-बार विपक्षी गठबंधन पर निशाना साध रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर यह सत्ता में आया तो इनकी योजना पांच साल में प्रधानमंत्री बनाने की है।

इस बार पीएम की घोषणा में तीन दिन भी नहीं लगेंगे- कांग्रेस
रमेश ने कहा है कि, 'इस बार तो तीन भी नहीं लगेंगे' और 'सरकार चलाने के लिए एक व्यक्ति ही पांच साल तक प्रधानमंत्री रहेगा।' कांग्रेस नेता का दावा है कि इंडिया ब्लॉक के सदस्य लोकतांत्रिक तरीके से प्रधानमंत्री का उम्मीदवार चुनेंगे। उनके मुताबिक, 'हमारे देश का चुनाव कोई ब्यूटी-कंटेस्ट नहीं है। हमारे देश में पार्टियों के बीच में चुनाव होता है, हमारा लोकतंत्र पार्टी-केंद्रित है, व्यक्ति-केंद्रित नहीं।'

प्रधानमंत्री कौन होगा वाला सवाल ही गलत है- जयराम रमेश
चंडीगढ़ में प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा है कि 'इसी वजह से बार-बार यह पूछा जाना कि प्रधानमंत्री कौन होगा एक गलत सवाल है। सही प्रश्न ये है कि किस पार्टी को और किस गठबंधन को जनादेश मिलेगा।'

स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलेगा- जयराम रमेश
कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि 'संकेतों के आधार पर यह स्पष्ट हो चुका कि पहले दो चरणों (19 और 26 अप्रैल) के बाद इंडिया ब्लॉक को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलने जा रहा है।'

'दक्षिण भारत में बीजेपी का सफाया, बाकी हिस्सो में हुई आधी'
उनके मुताबिक 428 सीटों के लिए पांच चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है और पहले दो चरणों के चुनाव के बाद, जो अप्रैल में हुए थे, यह साफ हो चुका है कि दक्षिण भारत में बीजेपी का सफाया हो गया है और देश के बाकी हिस्सों में भी यह आधी रह गई है।

उनके मुताबिक 2019 की तुलना में इस बार इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन बहुत बढ़िया है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि 19 अप्रैल के बाद प्रधानमंत्री की भाषा में बदलाव आ चुका है।

चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों की राजधानी है और खुद एक केंद्र शासित प्रदेश है। हरियाणा की सभी 10 सीटों पर 25 मई यानी शनिवार को चुनाव हो रहे हैं। वहीं पंजाब की सभी 13 सीटों और चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए अंतिम चरण में 1 जून को वोट पड़ेंगे। (इनपुट-पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+