चुनावी नतीजों से पहले चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेस: 31 करोड़ महिला वोटर, हिंसा मुक्त वोटिंग, जानें 10 बातें
Election Commission: 18वीं लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान खत्म हो गए हैं। चार जून को नतीजे आने वाले हैं। चुनावी नतीजों से पहले भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने देशभर में हुए सात चरणों के मतदान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि भारत में इस चुनाव में रिकॉर्ड बनाए हैं।
लोकसभा चुनावों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, हमने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा है कि हम भारत के मतदाताओं को स्टैंडिंग ओवेशन देते हैं, जिन्होंने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आइए जानें चुनाव आयोग के प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें।

1. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, 18वीं लोकसभा चुनावों में 64 करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान किया है। हमने इस चुनाव में विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
2. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, 64 करोड़ वोट देने वालों में से 31 करोड़ से अधिक महिलाओं ने वोट दिया है।
3. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, 18वीं लोकसभा चुनावों में जो रिकॉर्ड बना है, यह सभी जी7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और यूरोपीय संघ के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है।
4. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, चुनावी मैराथन सफलतापूर्वक खत्म हुआ है। 97 करोड़ से अधिक मतदाताओं, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारियों और 10.5 लाख मतदान केंद्रों के साथ लोकतंत्र का उत्सव खत्म हुआ है।
5. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, लोक सभा 2024 के चुनाव लगभग हिंसा मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे। चाहे वो LWE क्षेत्र हो, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा या पश्चिम बंगाल, हमने तेजी से काम किया है और शांतिपूर्ण चुनावों के लिए कड़े कदम उठाए हैं।
6. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, इस चुनाव में हमने लगभग 10,000 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। जो 2019 में जब्त किए गए मूल्य का लगभग 3 गुना है।
7. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि, सोशल मीडिया पर आपको 'लापता जेंटलमैन वापस आ गए' मीम्स देखने को मिले होंगे लेकिन हम बताना चाहते हैं कि हम कभी 'लापता' नहीं थे। हमने 4 Ms की बात की थी।
8. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि, पिछले चार दशकों में जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। जम्मू-कश्मीर में ओवरऑल 58.58 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं घाटी में 51.05 प्रतिशत मतदान हुए हैं।
9. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 85 वर्ष से ऊपर के उम्र वाले मतदाताओं ने घर बैठे वोट दिया है। हमने 1.5 करोड़ मतदान और सुरक्षा कर्मियों की आवाजाही के लिए 135 विशेष ट्रेनों, 4 लाख वाहनों और 1692 फ्लाट्स का उपयोग किया है।
10. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि, ''जमीनी स्तर पर पूछकर देखिए, चुनावी प्रक्रिया में शोर शराबा, बैनर्स, डेफिसमेंट कम थी कि नहीं, कैंडिडेट्स को सुविधाएं आसानी से मिली की नहीं, स्टार प्रचारकों के हेलीकाप्टर चेक हुए कि नहीं, किसी की भी रैली में विरोधी पार्टी की डिस्टर्बेंस हुई क्या?''












Click it and Unblock the Notifications