Lok Sabha Chunav 2024: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग कब, क्या है शेड्यूल? ECI ने किया तारीखों का ऐलान
भारतीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पूरे देश में 7 चरणों में चुनाव होगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत सभी राज्यों की लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए पूरी शेड्यूलिंग साझा की है। सीआई ने प्रेस वार्ता कर इसकी पूरी जानकारी दी है।
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पूरी देश में में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल दिया जाएगा। ईसीआई के चीफ कमिश्नर ने कहा, "अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी चुनाव जून 2024 में समाप्त होने वाले हैं। जम्मू और कश्मीर में चुनाव होने हैं...हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा की विधानसभाओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।"

दिल्ली में कब होंगे मतदान?
दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली पर एक ही चरण में मतदान सम्पन्न होंगे। यहां मतदान 25 मई को होगा।
दिल्ली में कितने मतदाता?
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी डेटा के मुताबिक, दिल्ली में कुल 1,47,18,119 मतदाता हैं। इनमें से 79,86,572 पुरुष मतदाता और 67,30,371 महिला मतदाता हैं। वहीं 1,176 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदाताओं के लिहाज से विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र सबसे बड़ा है। यहां 4,28,700 मतदाता हैं। दिल्ली कैंट सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है, यहां सिर्फ 66,914 वोटर हैं।
आप कांग्रेस गठबंधन और भाजपा की टक्कर
नई दिल्ली सीट पर भाजपा ने पूर्व बीजेपी नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है। जबकि आप और कांग्रेस गठबंधन ने इस सीट पर सोमनाथ भारती को टिकट दिया है। चांदनी चौक से भाजपा ने प्रवीण खंडेलवाल और उत्तर पू्र्वी दिल्ली से मनोज तिवारी को टिकट दिया है। वहीं पश्चिमी दिल्ली में रामवीर सिंह बिधूड़ी भाजपा से और सहीराम पहलवान गठबंधन के प्रत्याशी हैं। भाजपा ने पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को मौका दिया है।












Click it and Unblock the Notifications