PDM candidates: चंदौली, बरेली, फतेहपुर समेत 7 लोकसभा सीटों पर PDM की पहली लिस्ट जारी
PDM alliance candidates: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर उत्तर प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर PDM की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। अपना दल कमेरावादी ने पल्लवी पटेल के उपस्थति में 12 अप्रैल को चली बैठक के बाद 7 नाम फाइनल किए हैं।

अपना दल (के) और AIMIM के पीडीएम मोर्चे ने इस लिस्ट में बरेली से सुभाष पटेल, हाथरस से जयवीर सिंह धनगर, फिरोजाबाद से प्रेमदत्त बघेल, रायबरेली से मो मोबीन, फतेहपुर से रामकिशन पाल, भदोही से प्रेमचंद बिंद प्रत्याशी और चंदौली लोकसभा सीट से जवाहर बिंद को उम्मीदवार बनाया गया है।

लिस्ट जारी करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय पटेल ने कहा है कि पीडीएम उत्तर प्रदेश में मजबूत से चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि बाकी अन्य सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी।
इससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में गठित पीडीएम न्याय मोर्चा का विस्तार हाल ही में हुआ है। इसकी संयोजक विधायक पल्लवी पटेल थीं। विधायक पल्लवी पटेल के साथ हुई बैठक में छह छोटे दलों के नेताओं ने एक साथ आने का फैसला किया। इन छह पार्टियों में आदिम समाज पार्टी, एक्शन पार्टी, भारतीय समता समाज पार्टी , अनजान आदमी पार्टी , राष्ट्रीय विकल्प पार्टी , भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी एक साथ आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications