जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन को लोकसभा से मिला अप्रूवल

नई दिल्ली। शुक्रवार को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन को लेकर चर्चा हुई। जिसके बाद लोकसभा ने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागने की अनुमति दे दी है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन 20 दिसंबर को खत्म हो गया था। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चुनाव की चर्चा तेज हो गई थी। लेकिन अब लोकसभा से अप्रूवल मिलने के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू रहेगा।

lok sabha approves president rule in Jammu and kashmir

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार जम्मू और कश्मीर में चुनाव के लिए तैयार है। वहीं जम्मू -कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने पर राजनाथ सिंह ने कहा कि, वहां की राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए कोई और विकल्प बचा ही नहीं था। क्योंकि कोई भी राजनीतिक दल जम्मू -कश्मीर में सरकार बनाने के लिए तैयार नहीं था।

हमारी मंशा पर शक नहीं किया जाना चाहिए संसद में एक प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए कहा कि, राज्यपाल ने सभी दलों से बात करके ही राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश राष्ट्रपति को भेजी है, क्योंकि कोई भी सरकार नहीं बनाना चाहता था। राजनाथ ने कहा कि हमारी मंशा पर शक नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि अगर ऐसा होता तो 6 माह के राज्यपाल शासन के दौरान बीजेपी वहां तोड़फोड़ करके सरकार बना लेती।

यह भी पढ़ें- केंद्र की राजनीति में पैर जमाने के लिए दिल्ली में पार्टी कार्यालय बनाएंगे टीआरएस चीफ के चंद्रशेखर राव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+