LJP सांसद प्रिंस राज पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट में दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका

नई दिल्ली, 14 सितंबर। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दिल्ली के कनाट प्लेस पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज कराया गया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई प्राथमिकी के बाद प्रिंस राज ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। बता दें कि मामला तीन महीने पहले का है, महिला ने प्रिंस राज पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कनाट प्लेस पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी, हालांक उस समय एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।

Recommended Video

    LJP MP Prince Raj के खिलाफ रेप मामले में FIR, Chirag Paswan का भी जिक्र | वनइंडिया हिंदी
    Lok Janshakti Party MP Prince Raj moves anticipatory bail plea in a Delhi Court

    सांसद प्रिंस राज के खिलाफ संगीन आरोप में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में चिराग पासवान का भी नाम सामने आ रहा है। एफआईआर में चिराग पासवान पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने प्रिंस राज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से रोकने की कोशिश की थी। प्रिंस और चिराग पासवान चचेरे भाई हैं। कनाट प्लेस थाने में पीड़ित युवकी की शिकायत दर्ज ना होने पर उसने कोर्ट का रुख किया था।

    यह भी पढ़ें: बिहार पंचायत चुनाव 2021: पहले चरण के नामांकन में महिलाओं की संख्या अधिक

    कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस स्टेशन में एफआईआर लिखी गई। प्रिंस राज पर रेप के धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब पीड़िता ने थाने में प्रिंस की शिकायत की थी, उसी समय आरोपी एलजेपी सांसद ने भी पीड़िता के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायतकर्ता की तरफ से पेश एडवोकेट सुदेश कुमारी जेठवा ने बताया कि हमने दिल्ली पुलिस में बीते मई में शिकायत दर्ज कराई थी और जुलाई में दिल्ली कोर्ट के समक्ष अर्जी दायर की थी। कोर्ट ने सांसद प्रिंस राज एवं उनके चचेरे भाई चिराग पासवान के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिए।लोजपा की पूर्व पदाधिकारी रही महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह प्रिंस से पहली बार पार्टी ऑफिस में मिली थी और उसके बाद से लगातार सम्पर्क में थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+