लोहिया के चेले का शरद यादव का काग्रेस प्रेम तो देखिए
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अब शरद यादव साथ दिखाई देने लगे हैं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के। संसद में होने वाले प्रदर्शनों में भी वे सोनिया गांधी के साथ होते हैं। हालांकि अपने को राम मनोहर लोहिया और चौधरी देवी लाल का चेला कहते हुए फख्र महसूस करते रहे हैं शरद यादव।
आप उनसे संसद से लेकर उनके आवास पर मिलेंगे तो बातचीत में वे इन दोनों नेताओं का जिक्र ले ही आते है। ये दोनों नेता जीवनभर कांग्रेस विरोध की राजनीति करते रहे। ये कांग्रेस की नीतियों को जनता विरोधी मानते थे, कहते थे।
शरद भी थे कांग्रेस विरोधी
शरद यादव भी कांग्रेस का लंबे समय तक विरोध करते रहे। पर,अब वे कांग्रेस के साथ है। अब उन्हें अपने राजनीतिक गुरुओं यानी लोहिया या देवी लाल का ख्याल नहीं आ रहा।
अवसरवादी नेता
जानकार कहते हैं कि शरद यादव बेहद अवसरवादी नेता हैं। उनका कभी कोई जनाधार नहीं रहा। वे मध्य प्रदेश से आते हैं। पर जाति की राजनीति करते हैं बिहार में।
हालांकि शरद यादव अपने को बिहार या बड़ा नेता मानते हैं, पर बीता लोकसभा चुनाव उहें हमेशा याद आता रहेगा सपनों में। उन्हें पप्पू यादव ने मधेपुरा में हराया। शरद यादव के लिए कहते हैं कि वे एक बार चुनाव जीतने के बाद अपने क्षेत्र में फिर कभी नही जाते।













Click it and Unblock the Notifications