Aero India 2019: सामने आया इंडियन एयरफोर्स को मिलने वाला फाइटर जेट F-21

बेंगलुरु। बुधवार से बेंगलुरु में 12वें एरो-इंडिया का आगाज हो गया। कई देशों की वायुसेनाओं के अलावा वहां की कंपनियां यहां पर पहुंची हैं। इसी दौरान पहली बार उस अमेरिकी फाइटर जेट एफ-21 की झलक देखने को मिली जिसे इंडियन एयरफोर्स के लिए भारत में निर्मित किया जाएगा। इस जेट को अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन कंपनी, टाटा के साथ मिलकर 'मेक इन इंडिया' प्रोजेक्‍ट के तहत तैयार करेगी। जेट को खासतौर पर इंडियन एयरफोर्स के लिए कनफिगर्ड किया जाएगा। लॉकहीड मार्टिन का कहना है कि उसने पहले से ही एरो-इंडिया में इस बात का ऐलान करने का प्‍लान बनाया था।

lockheed-martin-f-21

भारत में तैयार होगा दुनिया का सबसे बड़ा जेट

लॉकहीड मार्टिन और टाटा एडवांस्‍ड सिस्‍टम्‍स एफ-21 का निर्माण भारत में भारत के लिए करेंगे। कंपनी की ओर से जारी बयान में यह बात कही गई है। लॉकहीड मार्टिन अमेरिका की सबसे बड़ी डिफेंस फर्म है। कंपनी ने पहले भारत को एफ-16 जेट्स की पेशकश की थी। कंपनी की मानें तो एफ-21, इंडियन एयरफोर्स की खास जरूरतों को पूरा करता है। इसके साथ ही भारत में दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट आ सकेगा। लॉकहीड मार्टिन एरोनॉटिक्‍स के वाइस प्रेसीडेंट डॉक्‍टर विवेक लाल का कहना है कि एफ-21 पूरी तरह से अलग जेट है।

इस वर्ष 12वां एरो इंडिया

इस वर्ष एरो इंडिया के12वें संस्‍करण का आयोजन हो रहा है। वर्ष 1996 में पहले संस्‍करण के साथ इसकी शुरुआत हुई थी। अब एरो इंडिया, एशिया का सबसे बड़ा और सबसे अहम एरो-शो बन गया है। साल 2017 में आयोजित एरो-इंडिया तो चीन की एयरफोर्स टीम ने भी हिस्‍सा लिया था। एरो इंडिया-2017 में 51 देशों की एयरफोर्स अपने 70 फाइटर जेट्स के साथ बेंगलुरु में मौजूद थे। इसके अलावा 549 कंपनियों ने भी यहां अपने स्‍टॉल लगाए थे जिनमें से 279 विदेशी हैं। साल 2017 में आयोजित एरो-इंडिया में फ्रेंच जेट राफेल ने भी शिरकत की थी। इस वर्ष भी राफेल जेट एरो इंडिया में अपना जलवा बिखेरेंगे लेकिन ये वे जेट नहीं हैं जिन्‍हें इंडियन एयरफोर्स के लिए बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+