मध्य प्रदेश में 15 जून तक जारी रहेगा लॉकडाउन, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन का चौथा चरण कल (31 मई) समाप्त हो रहा है। इसी बीच शनिवार को मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में लॉकडाउन जारी रखने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने शनिवार को घोषणा की कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन 15 जून, 2020 तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा, राज्य को पूर्ण रूप से फिर से नहीं खोला जा सकता क्योंकि अभी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बता दें कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में 3042 मामले सक्रिय हैं, 4269 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि महामारी से 334 लोगों की मौत हो गई है।

Recommended Video
गौरतलब है कि कोरोना वायरस संकट से मध्य प्रदेश भी काफी प्रभावित हुआ है, भोपाल, इंदौर जैसे बड़े शहरों में कोरोना विस्फोट ने राज्य सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। लॉकडाउन जारी रखने के ऐलान के बाद सीएम शिवराज ने स्कूल-कॉलेजों के खोलने के सवाल पर कहा कि प्रदेश में स्कूल-कॉलेज खुलेंगे, लेकिन इस पर आखिरी फैसला 13 जून के बाद ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा, कोरोना वायरस खतरे को देखते हुए लॉकडाउन के 15 दिनों के लिए बढ़ाया गया है।
बता दें कि राज्य के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा और बड़वानी को छोड़कर सभी जिले ग्रीन जोन में हैं। इसके अलावा लॉकडाउन के चौथे चरण में शर्तों के साथ सभी दुकानें और बाजार खोले जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में खेल गतिविधियां भी 1 जून से शुरू हो रही हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'मध्यप्रदेश सरकार भी कर्नाटक और प.बंगाल की तरह 1 जून से प्रदेश में सभी धर्मों के धार्मिक स्थल खोलने का निर्णय ले। आवश्यक मापदंडो का पालन सुनिश्चित करवाकर यह निर्णय लेकर इसे अमल में लाया जावे।'
लॉकडाउन के चलते मध्य प्रदेश में भी बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौट रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए श्रम कानूनों में संशोधन किया है। शिवराज चौहान की मध्य प्रदेश सरकार ने कुछ श्रम कानूनों को तीन साल तक के लिए खत्म कर दिया है। राज्य ने किसी भी संकट को रोकने और 'माल के निरंतर प्रवाह को सुनिश्चित करने' के लिए कठोर ईएसएमए भी लागू किया है।
यह भी पढ़ें: इरफान खान ने मौत से कुछ दिन पहले ही कोरोना से जंग के लिए किया था दान, करीबी दोस्त ने किया खुलासा
-
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Lockdown लगेगा या नहीं! सरकार ने दिया सबसे बड़ा अपडेट! देश में Petrol Diesel कमी पर क्या बोले हरदीप पुरी? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट?












Click it and Unblock the Notifications