इरफान खान ने मौत से कुछ दिन पहले ही कोरोना से जंग के लिए किया था दान, करीबी दोस्त ने किया खुलासा
नई दिल्ली। एक महीने पहले दुनिया से जा चुके अभिनेता इरफान खान के दोस्त ने उनके बारे में एक बात का खुलासा किया है। जिसके बाद इरफान के फैंस के बीच उनकी इज्जत और बढ़ गई है। इरफान खान करीबी दोस्त ने बताया है कि मौत से कुछ दिन पहले ही इरफान खान ने कोरोनावायरस और लॉकडाउन के चलते मुश्किल का सामना कर रहे लोगों के लिए पैसा दिया था लेकिन कह दिया था कि मीडिया में मत बताना, जरूरतमंद तक मदद पहुंचा देना।

इरफान खान ने तुरंत की थी मदद
एक एंटरटेनमेंट न्यूज पोर्टल ने इरफान खान के दोस्त जियाउल्लाह से बातचीत की है। जियाउल्लाह ने इरफान के बारे में बात करते हुए बताया, कोरोनावायरस और लॉकडाउन में गरीबों की मदद हो सके, इसके लिए मेरी टीम फंड जुटाने में लगी हुई थी। इस दौरान इरफान खान के बड़े भाई से इस बारे में बात की तो वो मदद के लिए तैयार हो गए। इरफान को पता चला तो उन्होंने उसी समय हमें डोनेशन दिया।

इरफान जिंदा होते नहीं बताता ये बात
जियाउल्लाह ने कहा कि पैसा देने के बाद इरफान खान ने साफ कहा था कि इसके बारे किसी को ना बताया जाए। उन्हें अस तरह का प्रचार पसंद नहीं कि मैंने इतने पैसे दिए, उसने इतने दिए। उन्होंने रहा कि इरफान दान पर किसी से बात करना बुरा मानते थे। आज इरफान खान हमारे बीच नहीं हैं तो मुझे लगा कि उनके अच्छे कामों को मैं बताऊं। वो जिंदा होते तो ये बात मैं कभी किसी से नहीं कहता।

पत्नी ने लिखी भावुक पोस्ट
इरफान खान का निधन 29 अप्रैल 2020 को हुआ था। वे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। उनके दुनिया छोड़े एक महीना हो गया है। इरफान के निधन का एक महीना पूरा होने पर उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने एक भावुक नोट लिखा है। सुतापा ने फेसबुक पर लिखा, सही और गलत से परे एक खाली मैदान है। मैं तुम्हें वहां मिलूंगी। जब हमारी आत्मा घास पर सुकून से लेटेगी और दुनिया बातें करते हुए थक जाएगी। ये केवल समय की बात है. मिलेंगे बातें करेंगे... दोबारा मिलने तक।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications