Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना वायरस: देश के 80 करोड़ लोगों को मिलेगा 2 रु प्रति किलो गेहूं, मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। पीएम मोदी ने लोगों ने अपील की है कि लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर ना निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वहीं, लॉकडाउन के बाद बुधवार को मोदी कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी, जिसके बारे में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया को ब्रीफ किया।

Lockdown: Union Minister Prakash Javadekar briefs media on cabinet decisions

Recommended Video

    Coronavirus: Modi Cabinet ने लिए अहम फैसले, 80 करोड़ लोगों को मिलेगा सस्ता अनाज | वनइंडिया हिंदी

    केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि देश के 80 करोड़ लोगों को 2 रु प्रति किलो के हिसाब से गेंहू और 3 रु प्रति किलो के हिसाब से चावल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन महीने का राशन एडवांस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के लॉकडाउन के फैसले का पूरे देश ने स्वागत किया। उन्होंने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की और कहा कि अपने हाथ जरूर धोएं।

    प्रकाश जावड़ेकर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि आवश्वक सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी और गृह मंत्रालय द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार या डॉक्टर को परेशान नहीं किया जाना चाहिए, वे सेवा का काम कर रहे हैं।

    Lockdown: Union Minister Prakash Javadekar briefs media on cabinet decisions

    इसके अलावा उन्होंने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट में अलीगढ़-हरदुआगंज फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दी गई। इस रेलवे फ्लाईओवर की कुल लंबाई 22 किमी होगी और इसके पांच साल में पूरा होने की संभावना है। बता दें कि इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस का कहर झेल रही है। भारत में इस वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 562 हो गई है, जबकि इस महामारी से 11 लोगों की मौत भी हुई है। सबसे अधिक महाराष्ट्र में आए हैं जहां अब तक 116 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+