लॉकडाउन: पुलिस से बचने के लिए गले में तख्ती डाल निकला युवक, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते देशभर में इस समय लॉकडाउन है। 25 मार्च से पूरा देश भारत 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। इस दौरान कई लोगों को अकेले निकलने पर भी बिना कुछ सुने पुलिस ने पीट दिया। इसी पर अब टिकटॉक वीडियो भी आ गए हैं। इस युवक के टिकटॉक खूब वायरल हो रहे हैं। इसने पुलिस की लाठियों से बचने के लिए गजब का आइडिया निकाला है। इसने गले में तख्तियां डाल ली हैं, जिस पर लिखा है कि ये क्यों बाहर निकला है।

लाठी चार्ज न करें...

लाठी चार्ज न करें...

इस युवक ने अपने गले में तख्ती लटका रखी है। जिसमें लिखा है, 'कृपया लाठी चार्ज न करें... राशन लेने जा रहा हूं। दूसरे वीडियो में यह राशन लेकर अपनी स्कूटी पर बैठा नजर आ रहा है और गले में बोर्ड लटकाए हुए हैं। वहीं एक दूसरे वीडियो में ये युवक 'लाठी ना मारें, पशु सेवा पर निकले हैं' की तख्ती गले में लटकाए है।

खूब वायरल हो रहे वीडियो

ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रेह हैं। इन लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं। बता दें कि भारत में कोरोना के 724 मामले सामने आ चुके हैं। 18 लोगों की अब तक कोरोना की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। कोरोना के संक्रमण को काबू किया जा सके इसके लिए पूरे देश में 21 दिन तक लॉकडाउन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया है।

पूरी दुनिया में कोरोना का कहर

पूरी दुनिया में कोरोना का कहर

कोरोना वायरस से दुनिया भर में संक्रमित लोगों की संख्या 5 लाख 33 हजार हो गई है। अब तक दुनिया में 24 हजार लोगों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हो चुकी है। कई देशों में कोरोना बुरी तरह से कहर बरपा रहा है। फ्रांस, अमेरिका, ईरान में लगातार मौतें हो रही हैं। स्पेन में गुरुवार को 718 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+