भारत जैसे बड़े देश में कोरोना का प्रसार कम, कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं: स्वास्थ्य मंत्रालय

83 जिलों के सर्वे से पता चला, कामयाब रहा लॉकडाउन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की स्थिति पर आज (गुरुवार) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नए आंकड़े और जानकारियां देश के सामने रखी हैं। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि आज देश का रिकवरी रेट 49.21% है, अब देश में रिकवर हो चुके लोगों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से ज्यादा है। 11 जून तक हमारे देश में 1,41,028 लोग रिकवर हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, हमें तुलना उसी देश से करनी चाहिए जिसकी जनसंख्या हमारे देश के लगभग समान है। जिन देशों की जनसंख्या हमारे देश के अनुपात में काफी कम है उनके साथ हम तुलना नहीं कर सकते।

Recommended Video

    Coronavirus के कहर के बीच राहत की खबर, Recovery Rate 50% के करीब | Health Ministry | वनइंडिया हिंदी
    Lockdown successful, survey conducted in 83 districts said Ministry of Health

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 83 जिलों में सर्वे किया गया। इस सर्वे के मुताबिक लॉकडाउन कामयाब रहा है। 15 मई को देश में मृत्यु दर 3.3 प्रतिशत थी। अब यह घटकर 2.8 फीसदी रह गई है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की दर अन्य देशों की तुलना में काफी कम है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में लव अग्रवार के साथ मौजूद आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने भी कहा है कि लॉकडाउन की वजह से कोरोना के केस कम रहे।

    उन्होंने कहा, 'भारत उन देशों में है जिनमें प्रति लाख जनसंख्या पर पॉजिटिव मामलों की संख्या दुनिया में सबसे कम है। इसके साथ-साथ प्रति लाख जनसंख्या पर वायरस से मरने वालों की संख्या भी भारत में दूसरे देशों की तुलना में काफी कम है। भारत बहुत बड़ा देश है और बिमारी का प्रसार बहुत कम है। निश्चित रूप से भारत कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्थिति में नहीं है।'

    मालूम हो कि कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान ही कोरोना वायरस के 9996 नए केस सामने आए, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 286579 हो गई। हालांकि एक राहत की बात ये है कि अभी तक 141029 मरीज ठीक हो चुके हैं और फिलहाल एक्टिव केस 137448 हैं। वहीं, कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटों में 357 लोगों की जान गई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8102 हो गया है।

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: अस्पताल बने नर्क, बेड के इंतजार में मां की कोरोना से मौत, दादी का शव कई दिनों तक शौचालय में सड़ता रहा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+