Lockdown: DD पर फिर से होगा 'रामायण' का प्रसारण, जानिए शो का टाइम
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है, ऐसी परिस्थिति में लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं, इसी बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया है कि एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण किया जाएगा, प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लोगों को ये खुशखबरी दी है, उन्होंने जनता की मांग पर कल यानी शनिवार से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित होगा।
Recommended Video

कल सुबह 9 बजे देखिए 'रामायण'
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही एक यूजर के सवाल पर प्रसार भारती के CEO शशि शेखर ने भी ट्विटर पर कहा था कि दूरदर्शन एक दौर के बेहद लोकप्रिय टीवी शो 'रामायण' और 'महाभारत' का रिपीट टेलीकास्ट करने जा रहा है, हालांकि उन्होंने टाइम को लेकर कहा था कि समय निर्धारित नहीं है।

'रामायण' के प्रसारण के वक्त सड़कों पर छा जाता था सन्नाटा
गौरतलब है कि 'रामायण' का प्रसारण जनवरी 1987 से जुलाई 1988 तक हुआ था। उस वक्त ये सीरियल सुपरहिट रहा था। सीरियल का प्रसारण रविवार की सुबह होता था। जब ये सीरियल प्रसारित होता था सभी सीरियल देखने में इतने व्यस्त हो जाते थे कि सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था।

बीआर चोपड़ा की महान कृति में से एक महाभारत
तो वहीं महाभारत शो, बीआर चोपड़ा की महान कृति में से एक है, यह विश्व के सर्वाधिक देखे जाने वाले धारावाहिकों में से एक था, 94-कड़ियों के इस धारावाहिक का प्रथम प्रसारण 1988 से 1990 तक दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर हुआ था, ब्रिटेन में इस धारावाहिक का प्रसारण बीबीसी द्वारा किया गया था जहां इसकी दर्शक संख्या 50 लाख के आँकड़े को भी पार कर गई, जो दोपहर के समय प्रसारित किए जाने वाले किसी भी धारावाहिक के लिए एक बहुत बड़ी बात थी।

33 साल बाद एक मंच पर दिखाई दिए थे राम-सीता और लक्ष्मण
मालूम हो कि हाल ही में रामायण की स्टार कास्ट 'द कपिल शर्मा शो' पर आई थी, जिसमें शो के राम-लक्ष्मण और सीता पूरे 33 साल बाद किसी मंच पर साथ दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने इस ऐतिहासिक शो के बारे में बहुत सारी अनकही बातें बताई थीं।
जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से रामायण का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा । @narendramodi
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) March 27, 2020
@PIBIndia@DDNational












Click it and Unblock the Notifications