जानिए, जॉब प्लेसमेंट के लिहाज से आईआईटी छात्रों के लिए कैसा रहेगा यह सीजन ?

नई दिल्ली। Covid19 प्रेरित लॉकडाउन मौजूदा वर्ष में IIT से पास आउट छात्रों के जॉब प्लेसमेंट के लिहाज से बुरा रहने वाला है। यह अनुमान लगाया गया है कि 10 में से 3 आईआईटीयन को अभी तक नौकरी के प्रस्ताव नहीं प्राप्त हुए हैं और यह हालत तब है जॉब प्लेसमेंट का मौजूदा सीजन अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका हैं।

iit

यही कारण है कि छात्रों के भविष्य को लेकर देश में मौजूद सभी आईआईटी संस्थान लगातार भर्ती करने वाली कंपनियों के साथ संपर्क में हैं, जो संभवतः मार्च और अप्रैल में आने वाले थे, और उनके भी संपर्क में हैं, जो पहले ही नौकरी की पेशकश कर चुके हैं।

छात्रों को नौकरी दिलाने के लिए अब पूर्व छात्रों की मदद ले रहे हैं संस्थान

छात्रों को नौकरी दिलाने के लिए अब पूर्व छात्रों की मदद ले रहे हैं संस्थान

आईआईटी कानपुर में स्टूडेंट्स प्लेसमेंट ऑफिस के चेयरमैन कांतेश बलानी ने कहा, मौजूदा सीजन छात्रों के प्लेसमेंटे के लिहाज से एक अभूतपूर्व है। यही कारण है कि छात्रों को नौकरी दिलाने में मदद करने के लिए संस्थान अब पूर्व छात्रों (जो या तो स्टार्टअप संस्थापक हैं या भारत इंक में वरिष्ठ पदों पर हैं) तक भी पहुंच रहे हैं। अफसोसजनक स्थिति यह है कि संस्थान को उन छात्रों के लिए भी प्रयत्न करना पड़ रहा है, जिनके जॉब आफर्स रद्द कर दिए गए हैं।

Schlumberger जैसी कुछ कंपनियां एक अलग भूमिका के लिए काम पर रख रही है

Schlumberger जैसी कुछ कंपनियां एक अलग भूमिका के लिए काम पर रख रही है

मद्रास, कानपुर, दिल्ली, रुड़की, गुवाहाटी और बॉम्बे सहित अधिकांश आईआईटी ने पुष्टि की कि अभी तक केवल गार्टनर ने ही प्रस्तावों को रद्द किया है जबकि Schlumberger जैसी कुछ कंपनियां फर्म के भीतर पूर्व ऑफर्स पर पोजीशन पर रखने के बजाय एक अलग भूमिका के लिए काम पर रख रही है।

लॉकडाउन के चलते कई फर्मों ने नई भर्ती के लिए प्रक्रिया बंद कर दी है

लॉकडाउन के चलते कई फर्मों ने नई भर्ती के लिए प्रक्रिया बंद कर दी है

गुवाहाटी, रुड़की, कानपुर, बॉम्बे और मद्रास जैसे आईआईटी ने प्लेसमेंट ऑनलाइन लिए हैं या उन्हें ऑनलाइन लेने की प्रक्रिया चल रही है। गुवाहाटी, कानपुर, मद्रास जैसे संस्थान जुलाई में ऑन-साइट प्लेसमेंट ड्राइव देख रहे हैं, लेकिन कई फर्मों ने नई भर्ती के लिए प्रक्रिया बंद कर दी है, इसलिए प्लेसमेंट प्रक्रिया को ऑनलाइन लेने से बहुत मदद नहीं मिल रही है।

IIT मद्रास में 1,331 छात्रों में से केवल 924 के पास ही नौकरी है

IIT मद्रास में 1,331 छात्रों में से केवल 924 के पास ही नौकरी है

IIT मद्रास में 1,331 छात्रों में से 924 के पास नौकरी है। IIT बॉम्बे में लगभग 30 फीसदी छात्रों का प्लेस होना बाकी हैं। आईआईटी रुड़की के एक प्रवक्ता ने कहा कि आईआईटी रुड़की में कंपनियां ऑनलाइन मोड के माध्यम से छात्रों का साक्षात्कार लेने का अनुरोध कर रही हैं। हालांकि रुड़की में अभी तक कंपनियों द्वारा कोई प्रस्ताव रद्द नहीं किया गया है, लेकिन कुछ कंपनियां ज्वाइनिंग डेट को बढ़ाने पर विचार कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+