लॉकडाउन के बीच उड़ी शराब की दुकानें खुलने की अफवाह, ठेके के बाहर लग गई लंबी लाइन
बेंगलुरु। भारत में कोरोना वायरस तेजी से से फला रहा है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रोजाना औसतन कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से बढ़कर 200 को पार कर गई है। ऐसे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1600 के पार पहुंच गई है। अभी तक 150 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि करीब 40 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश पूरी तरह से लॉकडाउन पर है। इस बीच कर्नाटक से एक खबर आ रही है। खबर ये कि यहां के गडग जिले में अचानक ये अफवाह फैल गई कि शराब की दुकाने कुछ देर तक के लिए खुलेंगी।

अफवाह फैलते ही लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की सरेआम धज्जियां उड़ाईं। लोग भारी संख्या में दुकान की तरफ रुख करने लगे। देखते ही देखते शराब की दुकान के बाहर लाइन लग गई। हालांकि सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि दुकानें नहीं खुलेंगी। आपको बता दें कि कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 101 के आंकड़े को छू चुकी है। उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस बात का ऐलान किया है कि वह अपने पूरे एक साल की सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देंगे। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों की जितनी क्षमता हो, उतनी मदद करें।
कर्नाटक में होम क्वेरेंटाइन लोगों को भेजनी होगी हर घंटे सेल्फी
कर्नाटक में सरकार ने होम क्वेरेंटाइन किए गए लोगों के लिए एक आदेश जारी किया है। घर में क्वेरेंटाइन किए गए कोरोना वायरस से संक्रमित संदिग्ध लोगों को हर घंट अपनी सेल्फी सरकार को भेजनी है। सरकार ने यह फैसला तब लिया है जब कई लोग होम क्वरेंटाइन का उल्लंघन कर घर से बाहर निकल रहे थे।
होम क्वेरेंटाइन लोगों को गूगल प्ले स्टोर से Quarantine Watch ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद उन्हें हर घंटे सुबह सात से रात के 10 बजे तक अपनी सेल्फी अपलोड करनी होगी। अगर क्वेरेंटाइन वाला शख्स गलत जानकारी देता है तो उसे होम क्वेरेंटाइन से निकालकर सरकारी क्वेरेंटाइन सेंटर भेज दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications