Lockdown: एडवांस एयर टिकट बुकिंग और रिफंड पॉलिसी को लेकर गाइडलाइन जारी करेगी सरकार
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। जिस वजह से सभी विमानन कंपनियों ने सभी उड़ानें 3 मई तक रद्द कर दी हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अग्रिम टिकट बुकिंग और रिफंड पॉलिसी को लेकर कल सभी निजी एयरलाइंस के सीईओ के साथ बैठक बुलाई थी। निजी विमानन कंपनियों के सभी सीईओ ने MoCA के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस बैठक में भाग लिया था।

सरकार टिकट बुकिंग को लेकर दिक्कतें और रिफंड में आने वाली खामियों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए गाइडलाइन्स बना रही है और जल्द ही इसे जारी किया जाएगा। लॉकडाउन बढ़ाए जाने के बाद सभी विमान कंपनियों ने 3 मई तक के टिकट रद्द कर दिए हैं। वहीं, इंडियो ने चार मई से दोबारा फ्लाइट शुरू करने का फैसला लिया है, हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इस मामले में कोई निर्देश नहीं जारी किए गए हैं।
Government is forming guidelines to facilitate air travellers with their booking issues and refund discrepancies so far. Government to come out with these guidelines soon. https://t.co/Fk0txrFaL9
— ANI (@ANI) April 16, 2020
एयरलाइन इंडिगो ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद नए नियमों के बारे में जानकारी दी थी। इन नए नियमों के मुताबिक, रद्द किए गए टिकट का पैसा क्रेडिट सेल में पड़ा रहेगा। यात्री एक साल के अंदर कभी भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। खास बात ये है कि उनसे कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाएगा। वहीं जिसके नाम का टिकट कैंसिल हुआ है भविष्य में उसी शख्स के नाम से बुकिंग की जा सकेगी। यात्रियों को ईमेल और मैसेज के जरिए इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। स्पाइस जेट ने भी इसी तरह का नियम बनाया है।
लंबे वक्त से लोग दोबारा विमानों के संचालन का इंतजार कर रहे हैं। इंडिगो ने कहा है कि चार मई से चरणबद्ध तरीके से विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके तहत पहले घरेलू उड़ानों को शुरू किया जाएगा, उसके बाद इसमें अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शामिल किया जाएगा। इंडिगो के मुताबिक उनका फोकस यात्रियों और उनके कर्मचारियों की सेहत पर है। फिलहाल अभी सभी विमान कंपनियों को सरकार की गाइडलाइन का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications