लॉकडाउन में दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी कुमार ज्ञानेश ने पेश की मिसाल, जिप्सी से गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

लॉकडाउन में दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी कुमार ज्ञानेश ने पेश की मिसाल, जिप्सी से गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

नई दिल्ली। देशभर में लॉकडाउन के बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कई ऐसा मामले भी आए जब पुलिस लोगों पर लाठी बरसाती दिखी। वहीं साउथ ईस्ट दिल्ली के एडिशनल डीसीपी कुमार ज्ञानेश ने कुछ ऐसा किया है कि ना सिर्फ वो लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं जिनकी मदद उन्होंने की बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी सराहना हो रही है। कुमार ज्ञानेश ने दिल्ली में लेबर पेन से परेशान महिला को जिप्सी से अस्पताल पहुंचाया।

व्हाट्सऐप मैसेज देख की मदद

व्हाट्सऐप मैसेज देख की मदद

दिल्ली के ओखला में जोगाबाई एक्सटेंशन में सना नाम की एक गर्भवती महिला को लेबर पेन शुरू हो गया। लॉकडॉउन के चलते उनके पति आमिर को समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। आमिर ने इलाके के एडिशनल डीसीपी कुमार ज्ञानेश को व्हाट्सएप के जरिये संदेश भेजा और उन्हें अपनी परेशानी बताई। मैसेज देखने के बाद कुमार ज्ञानेश ने तुरंत ही पुलिस जिप्सी का प्रबंध गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने के लिया किया। साथ ही पेशे से प्लंबर आमिर को आर्थिक मदद भी दी। सना ने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। सना और आमिर डीसीपी ज्ञानेश की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

आधी रात को जारी किया पास

आधी रात को जारी किया पास

एडिशनल डीसीपी कुमार ज्ञानेश ने इसी तरह से अबुल फजल एंक्लेव इलाके में रहने वाले हसीब उर रहमान की भी मदद की। हसीब की गर्भवती पत्नी हरदोई में थी और वो लॉकडाउन के चलते दिल्ली में फंसे थे। शुक्रवार रात यूपी के हरदोई जिला जाने के लिए हसीब ने ऑनलाइन क‌र्फ्यू पास का आवेदन किया था। एडिशनल डीसीपी को जब पता चला कि वहां उनकी पत्नी अस्पताल में हैं तो उन्होंने देर रात क‌र्फ्यू पास जारी कर उनको हरदोई भिजवाने का इंतजाम करवाया। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसकी पत्नी ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। हसीब ने बताया कि एडिशनल डीसीपी ने उसे खुद आधी रात को कॉल कर घर जाने की इजाजत दी। जिसके लिए वो उनको शुक्रगुजार हैं।

 दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले

दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी में अब तक 2156 कोरोना मरीज मिले हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 19 हजार के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 19,984 मामलों की पुष्टि हुई है, वहीं कोरोना से अब तक 640 लोगों की मौत हो गई है। इस समय देश में कोरोना के 15,474 एक्टिव केस हैं। जिन लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 3870 लोग अभी तक संक्रमण के बाद ठीक होकर घरों को लौट चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+